{"_id":"625b34f4e02ad5760733a3cd","slug":"nine-year-old-boy-accused-of-sexual-assault-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नौ साल के बच्चे पर लगा यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नौ साल के बच्चे पर लगा यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज
Sun, 17 Apr 2022 02:58 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:58 AM IST
सार
शिकायतकर्ता ने कहा कि लड़की ने कुछ दिनों बाद घटना का खुलासा किया जब उसके निजी अंगों में दर्द हुआ। अधिकारी ने कहा कि लड़के को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : social media
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं, यहां एक सिर्फ नौ साल के बच्चे पर यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक बच्चे पर पड़ोस की साढ़े चार साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि तीन अप्रैल को लड़का खेलने के बहाने लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
यह कथित घटना उल्हासनगर कस्बे की है। शिकायतकर्ता ने कहा कि लड़की ने कुछ दिनों बाद घटना का खुलासा किया जब उसके निजी अंगों में दर्द हुआ। अधिकारी ने कहा कि लड़के को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक अपराध दर्ज किया गया था।