{"_id":"63e7c7588451d34fcc0ca5c4","slug":"nine-workers-injured-as-hot-slag-falls-on-them-in-vizag-steel-plant-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में गर्म लावा गिरने से नौ मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में गर्म लावा गिरने से नौ मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
Sat, 11 Feb 2023 10:21 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, विशाखापत्तनम
पीटीआई, विशाखापत्तनम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Feb 2023 10:21 PM IST
सार
जलने वाले नौ कर्मचारियों पर गर्म लावा गिरा जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को विशाखा स्टील जनरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में एक प्रगलन इकाई से गर्म लावा गिरने से नौ कर्मचारी झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे उस समय हुई जब कर्मचारियों ने प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में फंसे हुए स्लैग को साफ करने की कोशिश की।
विज्ञापन
जलने वाले नौ कर्मचारियों पर गर्म लावा गिरा जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को विशाखा स्टील जनरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए शहर के तीसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
दो मजदूर 60 फीसदी से अधिक झुलसे
उनमें से दो 60 फीसदी तक जल चुके हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों के परिजनों ने प्रबंधन से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। घायलों की पहचान अनिल पाहीवाला (डीजीएम), जय कुमार (सीनियर मैनेजर), ईश्वर नाइक (तकनीशियन) और पांडा साहू (चार्जमैन) के रूप में हुई है। बंगाराय्या, सुरीबाबू, अप्पलाराजू, श्रीनिवास और पोथाय्या ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया अस्पताल का दौरा
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के सीएमडी अतुल भट्ट, आरआईएनएल के निदेशक (वाणिज्यिक) डी के मोहंती और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल में घायल श्रमिकों का दौरा किया और उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। आरआईएनएल विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की होल्डिंग कॉर्पोरेट इकाई है।