फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nine seats reserved for ladies in roadways bus

यूपी: अब रोडवेज में नौ सीटें होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित

Thu, 10 Mar 2016 04:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 10 Mar 2016 04:39 AM IST
सार

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर परिवहन निगम ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा।
  • सीटों पर लिखा रहेगा कि ये सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है, उनके आने पर खाली करनी होगी।

विज्ञापन
nine seats reserved for ladies in roadways bus
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर परिवहन निगम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में नौ सीट आरक्षित की है। एमडी के. रविंद्र नायक के आदेश सभी आरएम और एआरएम को मिल गए है। गुरुवार से बसों में यह आदेश लागू हो जाएंगे।

विज्ञापन


एआरएम केके शर्मा ने बताया कि रोडवेज की बसों में चालक के पीछे वाले दो सीटों को छोड़कर लगातार तीन लाइन वाले नौ सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी। इन सीटों पर लिखा रहेगा कि ये सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है, उनके आने पर खाली करनी होगी।
विज्ञापन


अनुबंधित बसों में भी यह आदेश लागू होगा। इसके लिए बसों के मालिकों को लिखित में आदेश दे दिया है, जिस बस में इन सीटों पर महिलाएं सीट नहीं लिखा होगा उनका संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज डिपो के एआरएम केके शर्मा ने नियमित कर्मचारियों से संबंधित अनुशासन पटल के समस्त कार्यो का प्रभारी अनुज त्यागी को बनाया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बैठक अनुज त्यागी का अभिनंदन किया। इस दौरान अमरीश त्यागी, जितेंद्र, प्रदीप गौतम, चंद्रशेखर, मुकेश, संजीव, नरेश, इलम सिंह, राजेश, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed