फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nine peoples died due to in floods in the Mahanadi Odisha

महानदी में बाढ़ का खतरा बढ़ा, ओडिशा में बारिश से अब तक नौ ने गंवाई जान

Sat, 29 Aug 2020 04:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Aug 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
nine peoples died due to in floods in the Mahanadi Odisha
नदी का बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है। महानदी में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दो लोगों की मौत के बाद अब तक बारिश के कारण ओडिशा में नौ लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि महानदी पर बने हीराकुंड बांध 64 में से 40 गेट खोल दिए गए हैं। महानदी में बाढ़ से पुरी, कटक, जगतसिंहपुर और नयागढ़ जिलों के चपेट में आने की आशंका है। इसके अलावा अन्य नदियां भी उफान पर हैं।
विज्ञापन



केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक ओडिशा में बालेश्वर जिले से बहने वाली सुवर्णरेखा नदी का जल स्तर गंभीरता के निशान से ऊपर है। बीते दो दिनों से इसमें पानी लगातार बढ़ रहा है और नदी का बहाव विकराल रूप लेता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदरक में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। इसके अलावा बारतनी नदी का जलस्तर भी लगातार बारिश के बीच बढ़ रहा है। राहत दलों ने बृहस्पतिवार तक सात हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 



उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में भारी से अधिक बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में भारी से भी अधिक बारिश और  उसके कारण बाढ़ जैसे हालातों की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक विदर्भ से लगते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं केंद्रीय जल आयोग के अधिकारिक बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने भी मौसम विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed