फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nine people were killed in a blaze in a firecracker unit in tamil nadu

Fire News: तमिलनाडु में एक पटाखा इकाई में लगी भीषण आग, नौ लोगों की हुई मौत

Mon, 09 Oct 2023 03:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरियालूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरियालूर Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 09 Oct 2023 03:17 PM IST
सार

सीएम ने बताया कि पांच घायल लोगों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव और राहत गतिविधियों में तेजी लाने के लिए अपने कैबिनेट सहयोगियों एसएस शिवशंकर और सीवी गणेशन को तैनात किया है।

विज्ञापन
nine people were killed in a blaze in a firecracker unit in tamil nadu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के अरियालूर जिले में सोमवार को एक पटाखा इकाई में आग लग गई। इससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक व्यक्त कर पीड़ित परिवारों के लिए नकद राहत की घोषणा की। बता दें,घटना जिले के विरागलुर गांव में एक निजी इकाई में हुई और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

सीएम ने बताया कि पांच घायल लोगों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव और राहत गतिविधियों में तेजी लाने के लिए अपने कैबिनेट सहयोगियों एसएस शिवशंकर और सीवी गणेशन को तैनात किया है।

विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को तीन-तीन लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में पशुओं से लदे ट्रक में आग लगी, दंपत्ति और 6 साल की बेटी की जलकर मौत 
सोमवार को गुजरात के अरवल्ली जिले में ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद एक ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में एक दंपति, उनकी छह साल की बेटी और 150 बकरियों और भेड़ों की जलकर मौत हो गई।

टिंटोई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे बामनवाड गांव में राजस्थान के एक परिवार के तीन सदस्य वाहन में अपने मवेशियों को ले जा रहे थे, तभी वाहन में आग लग गई। यह घटना तब हुई जब ट्रक चालक ने वाहन को चरागाह की ओर मोड़ दिया, जिसके ऊपर से एक हाइटेंशन तार गुजर रहा था। 

राठौड़ ने कहा कि ट्रक हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गया और शॉर्ट सर्किट के बाद आग की लपटों में घिर गया। इससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों और 150 बकरियों और भेड़ों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दंपत्ति की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी और उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed