फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine Crores people affected by Facebook scandal, Data shared with Cambridge analytics

फेसबुक स्कैंडल से प्रभावित हुए करीब नौ करोड़ लोग, कैम्ब्रिज एनालिटिका से साझेदारी पड़ी महंगी

Fri, 06 Apr 2018 08:17 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Fri, 06 Apr 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
 Nine Crores people affected by Facebook scandal, Data shared with Cambridge analytics

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने स्वीकार किया है कि 8.7 करोड़ लोगों की जानकारियां राजनीतिक सलाह देने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ गलत तरीके से साझा की गई। इसमें से 11 लाख लोग ब्रिटेन के हैं। हालांकि, इससे पहले व्हिसल ब्लोअर क्रिस्टोफर वाइली ने यह आंकड़ा पांच करोड़ बताया था। यह सारी जानकारियां फेसबुक के मुख्य तकनीकी अधिकारी माइक श्रोएफर के ब्लॉग से सामने आई हैं।

विज्ञापन


यह ब्लॉग अमरीका की हाउस कॉमर्स कमेटी की घोषणा के कुछ घंटो बाद प्रकाशित किया गया। कमेटी ने घोषणा की थी कि फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को 11 अप्रैल से पहले अपना बयान देना होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल में फेसबुक की इस बात को लेकर ख़ासी आलोचना हुई थी कि कई सालों तक कैम्ब्रिज एनालिटिका करोड़ों लोगों की जानकारियां इकट्ठा कर रही थी लेकिन लंदन स्थित इस कंपनी ने भरोसा दिलाया कि जानकारियां डिलीट कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन

 Nine Crores people affected by Facebook scandal, Data shared with Cambridge analytics

हालांकि, चैनल फोर के मुताबिक कुछ जानकारियां अब भी इस्तेमाल हो रही हैं, जबकि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने कहा था कि उसने इन्हें नष्ट कर दिया है। इससे पहले कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल सामने आने के बाद फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने स्वीकार किया था कि उनकी कंपनी से 'गलतियां हुई हैं।'

उन्होंने ऐसे इंतजाम करने का आश्वासन दिया था जिनसे थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए लोगों की जानकारियां हासिल करना मुश्किल हो जाए। जकरबर्ग ने कहा था कि ऐप बनाने वाले अलेग्जेंडर कोगन, कैम्ब्रिज एनालिटिका और फेसबुक के बीच जो हुआ वो 'विश्वासघात' के समान है। उन्होंने कहा कि यह 'फेसबुक और उन लोगों के साथ भी विश्वासघात है, जो अपनी जानकारियां हमारे साथ शेयर करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed