कर्नाटक ने नाइट कर्फ्यू हटाया, अधिकारियों में दिख रही तालमेल की कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने तकनीकी सलाहकार समिति के सुझाव पर और स्थिति की समीक्षा के बाद राज्य से नाइट कर्फ्यू का आदेश वापस ले लिया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस आयुक्त ने भी बंगलूरू में गुरुवार की आधी रात से क्रिसमस मनाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। हालांकि इस तरह के निर्णय से साफ पता चलता है कि राज्य में अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी है।
बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने बुधवार रात से 2 जनवरी की रात तक कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद यह घोषणा की थी, लेकिन अब इस निर्णय को उन्होंने वापस ले लिया है।
महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बोले- सतर्क करने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में रात का कर्फ्यू लगाया गया है ताकि लोगों को यह पता चले कि कोविड-19 का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। ब्रिटेन में वायरस का एक नया स्ट्रेन पाए जाने के बाद रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच राज्य में रात्रि गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। कर्फ्यू 5 जनवरी तक जारी रहेगा।
कोविड योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में, ठाकरे ने उम्मीद जताई कि लोग स्थिति को गंभीरता से लेंगे और दिन के समय कर्फ्यू की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का एक नया प्रकार सामने आया है। क्या होगा यदि वैसा कोई मामला यहां सामने आया।
उन्होंने कहा कि लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए रात में कर्फ्यू लगाया गया है कि खतरा अभी भी बरकरार है। मुख्यमंत्री ने महामारी के दौरान संवाददाताओं की उनके काम के लिए सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि महामारी शुरू होने पर वह काफी दबाव में थे, लेकिन उनके पास इससे लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।