फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nigerian man caught with heroin shaped eggs

अंडे की शेप वाली हेरोइन के साथ नाइजीरियन व्यक्ति गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

Sat, 31 Aug 2019 08:38 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 31 Aug 2019 08:38 AM IST
सार

  • नाइजीरिया के रहने वाले व्यक्ति को हेरोइन के साथ पकड़ा गया। 
  • उसने हेरोइन को अंडे का आकार दिया था।
  • वह फर्जी वीजा के आरोप में तीन साल जेल में बिता चुका है।
  • आरोपी खुद को टाइल का व्यापारी बताता है कि लेकिन नशीले पदार्थों की डीलिंग करता है।

विज्ञापन
Nigerian man caught with heroin shaped eggs
नाइजीरियन स्मगलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूल रूप से नाइजीरिया के रहने वाले 37 साल के व्यक्ति को हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। उसने हेरोइन को अंडे का आकार दिया था, ताकि उसे कोई पकड़ ना सके। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। डीसीपी (उत्तर-पूर्व) अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उछन्ना इसराइल ओबुट के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


वह फर्जी वीजा के आरोप में तीन साल जेल में बिता चुका है और बीते साल फरवरी में ही जमानत पर रिहा हुआ था। डीसीपी ने कहा कि ओबुट 2015 से भारत में रह रहा है। वह खुद को टाइल का व्यापारी बताता है कि लेकिन नशीले पदार्थों की डीलिंग करता है। डीसीपी ने कहा, 2015 में आरोपी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने जेल से आने के बाद भी कथित तौर पर नशीले पदार्थों की डीलिंग का काम जारी रखा।
विज्ञापन


पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली कि उसके पास हेरोइन है तो उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुरुआत में ओबुट को एक थैले में अंडे ले जाते हुए देखा, जिन्हें वह मुर्गियों के अंडे बता रहा था। लेकिन जब पुलिस ने अंडों को  नजदीक से देखा तो उन्हें शक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच से जुड़े एक अधिकारी का कहना है, "अंडे सामान्य मुर्गी के अंडों की तुलना में न केवल भूरे और आकार में भी थोड़े बड़े थे बल्कि उनकी सतह भी थोड़ी खुरदुरी थी।" पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि दर्जनों अंडे हेरोइन थे, जिनकी बाजार कीमत 1.25 करोड़ रुपये है।


पुलिस ने बताया कि ओबुट को नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रोपिक पदार्थ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। अभी ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके पास ये नशीला पदार्थ आया कहां से था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed