फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA unlikely to appeal against Bombay HC discharging accused in Malegaon case, claims Owaisi

मालेगांव धमाके: ओवैसी बोले- बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ NIA की अपील की संभावना कम, यह पीड़ितों से धोखा

Sat, 25 Apr 2026 12:21 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, हैदराबाद। Published by: Nirmal Kant Updated Sat, 25 Apr 2026 12:21 AM IST
सार

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 2006 के मालेगांव बम धमाके के मामले में चार आरोपियों को बरी करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ एनआईए के सुप्रीम कोर्ट जाने की संभावना बहुत कम है, जो पीड़ितों के साथ धोखा है। ओवैसी ने इस मामले पर क्या कुछ कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
NIA unlikely to appeal against Bombay HC discharging accused in Malegaon case, claims Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि इस बात की संभावना बहुत कम है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) साल 2006 के मालेगांव विस्फोट मामले में चार आरोपियों को बरी करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेगी। उन्होंने इसे पीड़ितों के साथ 'विश्वासघात' करार दिया। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख ओवैसी ने कहा, 'ये धमाके खासतौर पर एक समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर किए गए थे। लेकिन, शायद आदतन जांच एजेंसियों ने पहले नौ मुसलमानों को गिरफ्तार किया, जिन्हें आखिरकार 2016 में बरी कर दिया गया।' 
विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?
ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा, 'क्या एनआईए इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी? इसकी संभावना बहुत कम है। यह सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ धोखा है। यह एक और ऐसा आतंकी हमला होगा, जिसमें शायद दोषियों को सजा मिलती हुई नहीं दिखेगी।' उन्होंने कहा, 'भारत में मुसलमान होने का मतलब केवल न्याय का इंतजार करना है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट ने चार आरोपियों को बरी किया
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल को 2006 में मालेगांव में सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में चार आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने उनके खिलाफ सभी आरोप हटा दिए, जिनमें आतंकवाद के आरोप भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: 'चीन के साथ एक इंच जमीन नहीं खोई', जनरल नरवणे बोले- कोई बात पर विश्वास न करे तो ये उसकी सोच


महाराष्ट्र के नासिक जिले में हुए थे सीरियल बम धमाके
आठ सितंबर 2006 को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव शहर में चार बम धमाके हुए थे। इनमें से तीन धमाके हमीदिया मस्जिद और बड़ा कब्रिस्तान के पास शुक्रवार की नमाज के बाद हुए, जबकि चौथा धमाका मुशावरत चौक में हुआ। इन धमाकों में 31 लोगों की मौत हुई थी और 312 लोग घायल हुए थे।

इस मामले की जांच में कई उतार-चढ़ाव आए। शुरुआत में जांच एजेंसियों ने कहा था कि साजिश मुस्लिम आरोपियों ने रची थी। लेकिन बाद में एनआईए ने अपनी जांच में आरोप लगाया कि इन धमाकों के पीछे दक्षिणपंथी चरमपंथी थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed