फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA Team reaches Amravati court in connection with Umesh Kolhe murder case

Amravati Killing: आरोपियों को आठ जुलाई तक की रिमांड, नवनीत राणा के आरोपों पर पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात

Mon, 04 Jul 2022 08:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Jul 2022 08:34 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने कहा, "जो पत्र प्रकाश में आया है उसमें कहा गया है कि हमने चोरी और डकैती के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। तथ्य यह है कि हमने प्राथमिकी में ऐसी कोई धारा नहीं लगाई है।

विज्ञापन
NIA Team reaches Amravati court in connection with Umesh Kolhe murder case
अमरावति कोर्ट पहुंची एनआईए की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या से ठीक एक हफ्ते पहले 21 जून को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक 54 वर्षीय केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। Fस मामले में सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम अमरावती कोर्ट पहुंची है। सभी 7 आरोपियों को अमरावती कोर्ट में पेश करने के बाद 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड दी गई। अमरावती पुलिस सभी आरोपियों को आठ जुलाई या उससे पहले एनआईए की मुंबई अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

 

उधर, मामले को लेकर अमरावती की पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने कहा, ''आरोप सिर्फ एक सूत्र से आ रहे हैं। अमरावती से भाजपा की राज्यसभा सांसद (नवनीत राणा) मुझसे आकर मिलीं। मैंने उन्हें सबकुछ बताया। उन्होंने आरोप नहीं लगाए। इसके विपरीत, आरोप लगाने वाले ने हमसे कोई जानकारी एकत्र नहीं की।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस आयुक्त ने आगे कहा, "जो पत्र प्रकाश में आया है उसमें कहा गया है कि हमने चोरी और डकैती के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। तथ्य यह है कि हमने प्राथमिकी में ऐसी कोई धारा नहीं लगाई है। उसमें (पत्र) यह भी कहा गया कि हमने 4 लोगों को गिरफ्तार किया और मामले को दबा दिया। अगर हम ऐसा करना चाहते, तो हम मामले को क्यों सुलझाएंगे?"

आरती सिंह ने कहा, "अमरावती यह एक अनदेखा और संवेदनशील मामला है। ऐसे मामलों में हम कुछ भी नहीं कह सकते हैं, और सभी सबूत इकट्ठा होने से पहले आधिकारिक बयान जारी नहीं कर सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed