{"_id":"57351be84f1c1bac0d919f3f","slug":"nia-sends-three-is-s-terrorists-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए ने आईएस के छह आतंकियों को भेजा जेल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एनआईए ने आईएस के छह आतंकियों को भेजा जेल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 05:42 AM IST
विज्ञापन
आईएस के आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएस के छह कथित आतंकियों को तीन दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकियों से पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड लिया था। दिल्ली पुलिस ने आतंकियों को आईएस से रिश्तों के संदेह में गिरफ्तार किया था। मामले की जांच बाद में एनआईए को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, विशेष एनआईए जज अमरनाथ ने मो. अजीमुशान, मो. ओसामा, अखलाक उर रहमान, मिराज, मोहसिन इब्राहिम सैयद को 10 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। एक अन्य आरोपी मो. मुश्ताक शेख को अदालत ने 19 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। शेख की हिरासत के 90 दिन 19 मई को पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
एनआईए ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कहा कि इनसे पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। इसलिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए। एनआईए ने कहा था कि इन आरोपियों से लखनऊ व देवबंद में आईएस के अन्य सदस्यों से हुई मुलाकात व साजिश के संबंध में कई सवाल पूछे जाने हैं।
विज्ञापन