फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA's Most Wanted Farmulah Ansari arrested from Bihar

एनआईए का मोस्ट वान्टेड फार्मूलाह अंसारी गिरफ्तार, जाली नोटों का है तस्कर

Sun, 04 Jun 2017 10:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 04 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
NIA's Most Wanted Farmulah Ansari arrested from Bihar
एनआईए - फोटो : File Photo
मोतिहारी और बेतिया पुलिस ने एनआईए के मोस्ट वान्टेड और पचास हजार के इनामी अपराधी फार्मूलाह अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। नेपाल का रहने वाला फार्मूलाह अंसारी आईएसआई का एजेंट है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पचास हजार का इनामी फार्मूलाह अंसारी रविवार को रक्सौल के इस्लामपुर में एक डील करने नेपाल से आया था, जिसकी जानकारी रक्सौल डीएसपी राकेश कुमार को लगी। रक्सौल पुलिस ने बिना देर किए एनआईए के वांटेड इनामी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अंसारी ने रक्सौल पुलिस को कई लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि फार्मूलाह सीमा पार से नकली नोट का कारोबार करता है। उसने भारत के सीमावर्ती इलाके में अपना बड़ा नेटवर्क बना रखा है। पिछले दिनों कोलकाता और दिल्ली सहित रक्सौल से पकड़े गये नकली नोट के पीछे इसी का नेटवर्क था। नेपाल के रहने वाले अबी अहमद का नाम भी इस गिरोह में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबी अहमद और फार्मूलाह अंसारी मूल रूप से नेपाल के हरिहरपुर थाना सिमोरगढ़ के रहने वाले हैं। पिछले महीने की 2 मई को एनआईए मोतिहारी और बेतिया पुलिस के सहयोग से अबी अहमद को गिरफ्तार कर चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed