{"_id":"59343f6a4f1c1be327bdc6a1","slug":"nia-s-most-wanted-farmulah-ansari-arrested-from-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए का मोस्ट वान्टेड फार्मूलाह अंसारी गिरफ्तार, जाली नोटों का है तस्कर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एनआईए का मोस्ट वान्टेड फार्मूलाह अंसारी गिरफ्तार, जाली नोटों का है तस्कर
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतिहारी और बेतिया पुलिस ने एनआईए के मोस्ट वान्टेड और पचास हजार के इनामी अपराधी फार्मूलाह अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। नेपाल का रहने वाला फार्मूलाह अंसारी आईएसआई का एजेंट है।
जानकारी के अनुसार पचास हजार का इनामी फार्मूलाह अंसारी रविवार को रक्सौल के इस्लामपुर में एक डील करने नेपाल से आया था, जिसकी जानकारी रक्सौल डीएसपी राकेश कुमार को लगी। रक्सौल पुलिस ने बिना देर किए एनआईए के वांटेड इनामी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अंसारी ने रक्सौल पुलिस को कई लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।
पुलिस का दावा है कि फार्मूलाह सीमा पार से नकली नोट का कारोबार करता है। उसने भारत के सीमावर्ती इलाके में अपना बड़ा नेटवर्क बना रखा है। पिछले दिनों कोलकाता और दिल्ली सहित रक्सौल से पकड़े गये नकली नोट के पीछे इसी का नेटवर्क था। नेपाल के रहने वाले अबी अहमद का नाम भी इस गिरोह में आ रहा है।
विज्ञापन
अबी अहमद और फार्मूलाह अंसारी मूल रूप से नेपाल के हरिहरपुर थाना सिमोरगढ़ के रहने वाले हैं। पिछले महीने की 2 मई को एनआईए मोतिहारी और बेतिया पुलिस के सहयोग से अबी अहमद को गिरफ्तार कर चुकी है।