फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA raids six states in Al Qaeda conspiracy case, recovers important documents including banking transactions

NIA: अल कायदा की साजिश मामले में एनआईए का छह राज्यों में छापा, बैंकिंग लेनदेन समेत कई अहम दस्तावेज बरामद

Tue, 12 Nov 2024 05:43 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 05:43 AM IST
सार

एनआईए ने अल कायदा की साजिश मामले में जम्मू-कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, त्रिपुरा और असम में छापा मारा। इन छापों के दौरान बैंकिंग लेनदेन से जुड़े कई अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन समेत डिजिटल उपकरण और आतंकी वित्तपोषण गतिविधियों से जुड़े अहम सबूत बरामद किए गए। 

विज्ञापन
NIA raids six states in Al Qaeda conspiracy case, recovers important documents including banking transactions
एनआईए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी गुट अल कायदा की भारत को अस्थिर करने की साजिश में सोमवार को जम्मू-कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, त्रिपुरा और असम में छापा मारा। इन छह राज्यों में एजेंसी ने नौ ठिकानों पर छापा मारा। बता दें कि बांग्लादेश में रची गई साजिश का मकसद भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना और मासूम युवाओं को बरगलाना था।

विज्ञापन


बैंकिग लेनदेन समेत कई सबूत बरामद
वर्ष 2023 के इस मामले में एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, त्रिपुरा और असम में नौ स्थानों पर सोमवार सुबह कार्रवाई की। यह कार्रवाई प्रतिबंधित आतंकी गुट अल कायदा की गतिविधियों का समर्थन और वित्तपोषण करने वाले संदिग्धों के खिलाफ की गई। छापों में बैंकिंग लेनदेन से जुड़े कई अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन समेत डिजिटल उपकरण और आतंकी वित्तपोषण गतिविधियों से जुड़े अहम सबूत बरामद किए गए। 
विज्ञापन


एनआईए ने दी जानकारी
संदिग्ध बांग्लादेश स्थित अल कायदा नेटवर्क के समर्थक  एनआईए की जांच के अनुसार, जिन संदिग्धों के ठिकानों पर छापे मारे गए, वे बांग्लादेश स्थित अल कायदा नेटवर्क के समर्थक हैं। मामले में चार बांग्लादेशी नागरिकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही सभी बांग्लादेश से अल कायदा के गुर्गों की रची साजिश में शामिल थे। इसका मकसद अल कायदा की आतंकी गतिविधियों का प्रचार और भारत में गरीब और भोले-भाले युवाओं को कट्टरपंथी बनाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी धन जुटाकर अल कायदा को भेजने में थे शामिल
एनआईए ने बीते साल नवंबर में चार बांग्लादेशी नागरिकों मो. सोजिब मियां, मुन्ना खालिद अंसारी उर्फ मुन्ना खान, अजारुल इस्लाम उर्फ जहांगीर, अब्दुल लतीफ उर्फ मोमिनुल अंसारी और भारतीय नागरिक फरीद के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। जांच में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज हासिल किए थे। वे युवाओं को बरगलाने और धन जुटाकर अल कायदा को भेजने में सक्रिय थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed