{"_id":"64fc4809626e7b2eaf099ab5","slug":"nia-raids-in-telangana-chhattisgarh-regarding-august-2023-cpi-case-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: माओवादियों के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: माओवादियों के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी
Sat, 09 Sep 2023 03:55 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 09 Sep 2023 03:55 PM IST
सार
एनआईए को आशंका है कि सुरक्षाबलों के खिलाफ लड़ने के लिए माओवादियों को हथियार सप्लाई किए जा रहे थे। यह जब्ती जून में तेलंगाना के कोठागुडेम के चेरला मंडल में हुई थी।
विज्ञापन
एनआईए की टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कई जगह छापेमारी की। यह छापेमारी अगस्त 2023 के मामले से जुड़ी है, जब बड़ी मात्रा में विस्फोटक, ड्रोन्स और एक खराद मशीन जब्त की गई थी। एनआईए ने अब तेलंगाना के वारंगल में पांच जगहों पर और कोठागुडेम में दो जगहों पर और छत्तीसगढ़ में बीजापुर में एक जगह पर छापेमारी की गई।
छापेमारी में मिला संदिग्ध सामान
छापेमारी में एनआईए ने कई डिजिटल डिवाइस और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद की गईं डिजिटल डिवाइस और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। एनआईए का मानना है कि आरोपी, माओवादियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया करा रहे थे। इन माओवादियों ने भारत सरकार के खिलाफ लड़ाई छेड़ी हुई है, जिसे लोगों की लड़ाई बताते हैं। माओवादियों ने हाल के सालों में आतंकी घटनाओं में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
माओवादियों को की जा रही थी हथियारों की सप्लाई
एनआईए को आशंका है कि सुरक्षाबलों के खिलाफ लड़ने के लिए माओवादियों को हथियार सप्लाई किए जा रहे थे। यह जब्ती जून में तेलंगाना के कोठागुडेम के चेरला मंडल में हुई थी। एनआईए ने इस मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने बताया कि जब्त किए गए सामान से देशी हथियार बनाए जा रहे थे, जिनकी सप्लाई माओवादियों को की जा रही थी।