फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA raids in murder case of BJP worker Nettaru, documents seized from houses of absconding accused

NIA: भाजपा कार्यकर्ता नेत्तारू की हत्या मामले में एनआईए की छापेमारी, फरार आरोपियों के घरों से दस्तावेज जब्त

Wed, 28 Jun 2023 10:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 10:41 AM IST
सार

एजेंसी ने कर्नाटक के कोडागु जिले में अब्दुल नासिर और अब्दुल रहमान और दक्षिण कन्नड़ जिले में नौशाद के घरों पर तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और कुछ अहम दस्तावेज जब्त किए है।

विज्ञापन
NIA raids in murder case of BJP worker Nettaru, documents seized from houses of absconding accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले साल कर्नाटक में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े लोगों ने भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेत्तारू की हत्या कर दी थी। इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी इसकी जांच सौंपी थी। मंगलवार को एनआईए ने तीन फरार संदिग्धों के घरों पर तलाशी ली। रिपोर्ट के मुताबिक, फरार आरोपियों की तलाश के लिए एनआईए ने कर्नाटक के दो जिलों में तीन स्थानों की तलाशी ली।

विज्ञापन


एजेंसी ने कर्नाटक के कोडागु जिले में आरोपी अब्दुल नासिर और अब्दुल रहमान और दक्षिण कन्नड़ जिले में नौशाद के घरों पर तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और कुछ अहम दस्तावेज जब्त किए है। बता दें कि एनआईए ने अपनी चार्जशीट में 20 लोगों को आरोपी बनाया है। एजेंसी ने चार्जशीट में बताया था प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की ‘इस्लामिक गणराज्य 2047’ साजिश का हिस्सा थी। इसके तहत आरोपियों को अपना टारगेट चुनने और हत्याकांड को अंजाम देने के लिए खास ट्रेनिंग दी गई थी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी की चार्जशीट के मुताबिक पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं/सदस्यों द्वारा दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुका के बेल्लारे गांव में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेत्तारू की 26 जुलाई, 2022 को घातक हथियारों से हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। एजेंसी ने बताया कि नेत्तारू की हत्या कर लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed