फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA officer shot dead in Uttar Pradesh

एनआईए के अधिकारी की बिजनौर में गोली मारकर हत्या, आतंकी हमले का शक

Sun, 03 Apr 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Apr 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
NIA officer shot dead in Uttar Pradesh
एनआईए के डीएसपी तंजिल अहमद अपनी पत्नी के साथ कार में बैठे थे - फोटो : ANI

एनआईए के डिप्टी एसपी व पठानकोट आतंकी हमले की जांच से जुड़े तंजील अहमद की बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में बीती देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। मध्य रात एक बजे यह वारदात हुई। उस समय डीएसपी तंजील अहमद एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मारे गए डीएसपी बिजनौर जिले के ही सहसपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन


पत्नी और दो बच्चों के साथ वैगन-आर कार से शादी समारोह में शामिल होने स्योहारा गए थे। लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को निशाना बना कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पिस्टल से गोलियां चलाई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक तंजील अहमद को करीब 12 गोलियां लगीं जिनमें से 9 गोलियां शरीर के पार हो गईं। बाद में उनकी मुरादाबाद के कासमोट अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


यह वारदात सहसपुर पुलिस चौकी से मात्र पचास मीटर की दूरी पर हुई। अहमद की पत्नी को गंभीर रूप से घायलावस्था में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैसे वह छुट्टियों में अक्सर बिजनौर आया करते थे। चूंकि वह पठानकोट आतंकी हमले की जांच से भी जुड़े थे, इसलिए इस हत्याकांड को उस संदर्भ में भी जोड़ कर देखा जा रहा है। खुफिया एजेंसियां व पुलिस प्रशासन गहन छानबीन में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट हमले के जांच दल के सदस्य नहीं थे

NIA officer shot dead in Uttar Pradesh
एसटीएफ, एटीएस और एनआईए की टीम कर रही है जांच - फोटो : ANI

तंजील की हत्या के बाद इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि शायह वह पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले से जुड़ी जांच दल में शामिल थे और इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई लेकिन एनआईए के आईजी ने उनके पठानकोट जांच में जुड़े होने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया।


एनआईए के आईजी बताया, 'जिस एनआईए अधिकारी की हत्या की गई है वह पठानकोट हमले के जांच दल के सदस्य नहीं थे।' इस घटना की सूचना के बाद डीआईजी भी बिजनौर के लिए रवाना हुए।

तंजील अहमद के भाई के मुताबिक उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह हंसमुख स्वभाव के थे और लोगों के घुल मिलकर रहते थे।

एक साजिश के तहत हमला किया गया

NIA officer shot dead in Uttar Pradesh
एनआईए के आईजी संजीव कुमार सिंह - फोटो : ANI

एबीपी न्यूज के मुताबिक तंजील अहमद के एक करीबी दोस्त जहीन अख्तर ने बताया कि तंजिल अहमद पठानकोट आतंकी हमले की जांच टीम में शामिल थे और इसलिए उन्हें आतंकियों ने निशाना बनाकर उनकी हत्या कर दी। उनके मुताबिक हमलावरों ने उन्हें नजदीक से कई गोलियां मारी है।

वहीं, एनआईए के आईजी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि तंजिल पर एक साजिश के तहत हमला किया गया और हमलावरों ने उन्हें कई गोलियां मारी। उन्होंने बताया कि यूपी एसटीएफ, एटीएफ, एनआईए की दिल्ली और लखनऊ टीम जांच कर रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed