फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA investigating a plea of kerala woman alleging husband for forcefully converting into Islam

केरल: पति ने जबरन इस्लाम कबूल करवाया, ISIS को बेचने का था प्लान

Tue, 30 Jan 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
NIA investigating a plea of kerala woman alleging husband for forcefully converting into Islam
प्रतीकात्मक तस्वीर

केरला से ताल्लुक रखने वाली एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने जबरन उसका धर्मांतरण करवाया और उसे आतंकी संगठन आईएसआईएस को लगभग बेच दिया था। महिला का कहना है कि उसे मुस्लिम बनाने के बाद 26 साल का पति रियाज मोहम्मद उसे सीरिया में आतंकी संगठन को बेचने का षड्यंत्र रच रहा था। केरला के पथानामथिट्टा जिले की रहने वाली महिला ने केरला हाईकोर्ट में पति के खिलाफ याचिका दायर की है।

विज्ञापन


अपनी याचिका में महिला का कहना है कि वह जबरन धर्मांतरण, झूठी शादी और यौन दासता के प्रयास की पीड़िता है। महिला ने आगे कहा कि उसे सऊदी अरब ले जाकर प्रताड़ित किया गया और पति के आदेश पर दो आरोपियों द्वारा धार्मिक केंद्र ले जाया गया। पीड़िता के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा इस मामले की जांच करने को कहा है। दिसंबर महीने में इस मामले से संबंधित केरला कोर्ट ने एक केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन को इंटरपोल ने संपर्क करके महिला के पति को प्रत्यर्पित करने को कहा गया है, कहा जा रहा है कि वो फिलहाल जेद्दाह में है। महिला का कहना है कि सऊदी में उसे एक कमरे में कैद किया गया था लेकिन वह किसी तरह वहां से निकलने में सफल रही। जिसके बाद उसने केरला में अपने पैरेंट्स को फोन किया। एनआरआई की मदद से उसे सऊदी अरब से बचाया गया और भारत वापस लाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed