{"_id":"6144af728ebc3eb4e14d396a","slug":"nia-has-arrested-168-people-in-terror-cases-linked-to-islamic-state-so-far-27-accused-convicted-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: आईएस से जुड़े आतंकी मामलों में एनआईए ने 168 लोगों को गिरफ्तार किया, 27 दोषी करार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: आईएस से जुड़े आतंकी मामलों में एनआईए ने 168 लोगों को गिरफ्तार किया, 27 दोषी करार
Fri, 17 Sep 2021 08:38 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:38 PM IST
सार
एनआईए के प्रवक्ता ने कहा , ‘‘जांच से खुलासा हुआ है कि आईएस लगातार ऑनलाइन दुष्प्रचार के माध्यम से अपना पैर फैला रहा है। फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों पर भोले-भाले युवकों को फंसाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
एनआईए ने इस साल 37 मामलों में 168 लोगों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने इस्लामिक स्टेट (आईएस) की विचाराधारा से प्रेरित आतंकवादी हमलों, साजिश एवं वित्तपोषण के 37 मामलों में अबतक 168 लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने कहा कि उनमें 31 मामलों में आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं, उनमें कुछ आरोपपत्र तो जून में ही दाखिल किए गए और 27 आरोपियों को दोषी भी ठहराया जा चुका है।
एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा , ‘‘एनआईए की जांच से खुलासा हुआ है कि आईएस लगातार ऑनलाइन दुष्प्रचार के माध्यम से अपना पैर फैला रहा है। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर भोले-भाले युवकों को फंसाने की कोशिश की जा रही है। ’’ एनआईए ने कहा कि एक बार जब कोई दिलचस्पी लेता है तो उसे छिपे हुए सोशल मीडिया मंचों के मार्फत ऑनलाइन हैंडलरों से संवाद करने का लालच दिया जाता है।
प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘‘व्यक्ति के भोलेपन के आधार पर हैंडलर उसका इस्तेमाल ऑनलाइन सामग्री अपलोड करने, आईएस की पाठ्यसामग्री का स्थानीय भाषा में अनुवाद करने, साजिश, मोड्यूल (गिरोह) तैयार करने, हथियार जुटाने, बम बनाने, आतंकी गतिविधियों के वास्ते पैसे जुटाने एवं हमले करने में भी करता है। ’’ एनआईए ने लोगों से इंटरनेट पर ऐसी किसी भी गतिविधि को उसके संज्ञान में लाने की अपील की।
विज्ञापन
आईएस की विचारधारा का समर्थन करने वाले को गिरफ्तार किया
इससे पहले एनआईए ने गुरुवार को तमिलनाडु में दो स्थानों पर छापे मारे तथा इस्लामिक स्टेट और कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर की विचारधारा का समर्थन करने वाले फेसबुक पोस्ट से संबंधित मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जांच एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि तिरुवरूर जिले के बावा बहरुदीन को एनआईए ने गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि यह मामला मदुरै में दर्ज है और यह मोहम्मद इकबाल से संबंधित है, जो अपने फेसबुक अकाउंट का उपयोग एक खास समुदाय को बदनाम करने तथा विभिन्न धर्मों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देने वाले पोस्ट अपलोड करता था। अधिकारी ने बताया कि इकबाल ने हिज्ब-उत-तहरीर के नाम पर बहरुदीन सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर इस्लामिक स्टेट को फिर से स्थापित करने और भारत सहित विश्व भर में शरिया कानून लागू करने की साजिश रची।