{"_id":"60b7ff1c10d92817956a53aa","slug":"nia-files-supplementary-chargesheet-in-2018-recovery-of-ak-47-rifles-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में 2018 में एके-47 राइफलों की बरामदगी मामले में एनआईए ने पूरक आरोपपत्र दायर किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार में 2018 में एके-47 राइफलों की बरामदगी मामले में एनआईए ने पूरक आरोपपत्र दायर किया
Thu, 03 Jun 2021 03:28 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 03 Jun 2021 03:28 AM IST
सार
- एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के मुंगेर जिले में रिजवाना बेगम के अहाते से सितंबर 2018 में तीन एके-47 राइफल बरामद हुई थी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए ने बिहार में 2018 में एके-47 राइफलों की बरामदगी मामले में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। जांच में पता चला है कि तस्करी में केंद्रीय आयुध डिपो के कुछ मौजूदा और कुछ पूर्व कर्मचारियों की मिलीभगत थी।
विज्ञापन
पटना की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में गया जिले के तेतर गांव निवासी राजीव कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को आईपीसी, आर्म्स एक्ट और यूएपीए की धाराओं में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के मुंगेर जिले में रिजवाना बेगम के अहाते से सितंबर 2018 में तीन एके-47 राइफल बरामद हुई थी। एक अन्य आरोपी शमशेर आलम की निशानदेही पर ये हथियार बरामद हुए थे।
विज्ञापन