फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA files charge sheet against two accused involved in pressure cooker blast in Karnataka last year

Karnataka: आरोपियों के खिलाफ NIA ने दायर किया आरोप पत्र, मंगलूरु प्रेशर कुकर धमाका मामले में कार्रवाई

Wed, 29 Nov 2023 04:34 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरु Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 04:34 PM IST
सार

पिछले वर्ष नवंबर माह में कर्नाटक में हुए प्रेशर कुकर विस्फोट मामले में दो आरोपियों के खिलाफ बुधवार को एनआईए ने आरोप पत्र दायर किया है। यहां पढ़ें...

विज्ञापन
NIA files charge sheet against two accused involved in pressure cooker blast in Karnataka last year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले वर्ष नवंबर माह में कर्नाटक के मंगलूरु में हुए प्रेशर कुकर विस्फोट मामले में दो आरोपियों के खिलाफ बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने आरोप पत्र दायर किया है। आरोप है कि आरोपी मोहम्मद शारिक एक ऑटो रिक्शे पर आईईडी ले जा रहा था, उसी दौरान यह विस्फोट हुआ। आरोप पत्र के मुताबिक, आरोपी ने मंगलूरु के मंजुनाथ मंदिर में आईईडी लगाने की योजना बनाई थी। 
विज्ञापन


बता दें आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2022 को आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शारिक को एनआईए ने जुलाई 2023 में गिरफ्तार किया था। बुधवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाते हुए एनआईए ने आरोप पत्र दाखिल किया है। एनआईए की जांच के मुताबिक, शारिक और सैयद ने एक ऑनलाइन हैंडलर के साथ शरिया कानून स्थापित करने की साजिश के तहत विस्फोट की योजना बनाई थी। आरोपों के मुताबिक, मोहम्मद शारिक ने प्रेशर कुकर आईईडी तैयार किया था। वहीं सैयद यासीन ने विस्फोटक के लिए सामग्री सहायता प्रदान की थी। 
विज्ञापन


धमाके में ऑटो चालक भी झुलसा था 
ऑटो में सवार यात्री के पास एक बैग था। बैग में कुकर बम था। इसमें विस्फोट हो गया, जिससे यात्री के साथ-साथ ऑटो चालक भी झुलस गया था। ऑटो चालक पुरुषोत्तम पुजारी है। आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीक के रूप में हुई है। शरीक के परिसर की तलाशी में काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माचिस, नट बोल्ट, सर्किट मिले हैं। हमें इनके स्रोतों का पता चला है, क्योंकि कुछ खरीदारी ऑनलाइन और कुछ अन्य ऑफलाइन की गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीक का हैंडलर अराफात अली था
शरीक का हैंडलर अराफात अली था। जो दो मामलों में आरोपी है। वह अल-हिंद मॉड्यूल मामले के आरोपी मुस्सविर हुसैन के संपर्क में था। अब्दुल मतीन ताहा आरोपियों में से एक था। जानकारी के अनुसार वह शरीक का मुख्य हैंडलर है। शरीक दो तीन अन्य संदिग्धों के भी संपर्क में था। उनकी पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed