फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA filed charge sheet against 10 terrorists

एनआईए ने दाखिल किया 10 आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र

Sun, 24 Jan 2021 03:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 24 Jan 2021 03:46 AM IST
विज्ञापन
NIA filed charge sheet against 10 terrorists
एनआईए ने आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की - फोटो : PTI

एनआईए ने शनिवार को तमिलनाडु में हिंसक जिहाद छेड़ने की साजिश रच रहे 10 आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी आतंकी ‘शहादत ही हमारा लक्ष्य’ संगठन के सदस्य हैं। इन सभी के खिलाफ चेन्नई में विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के तंजौर जिले के शेख दाऊद (33), रामनाथपुरम जिले के मोहम्मद रिफास (37), मुपारिश अहमद (23), अबूपाककर सितिक (24) व हमीद अफसर (23), कुडलोर जिले के मोहम्मद राशिद (25), सलेम जिले के लियाकत अली (30), तिरुवर जिले के अहमद इम्तियाज (31), साजिथ अहमद (23) और रिजवान मोहम्मद (26) के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। इन सभी को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा गैरकानूनी गतिविधि निवारक अधिनियम (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता के मुताबिक, अप्रैल 2018 में कीलकराज से मोहम्मद रिफास, मुपारिश अहमद और अबूपाककर सितिक की गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जांच के दौरान शहादत ही हमारा लक्ष्य आतंकी संगठन के आतंकियों से तलवार समेत कई तरह के घातक हथियार और भड़काऊ संदेश वाले पंफलेट बरामद किए गए थे। प्रवक्ता ने कहा, आरोप पत्र में इन सभी को हिंसक जिहादी विचारधारा से पीड़ित बताया गया है।

इस आतंकी गिरोह के मास्टरमाइंड दाऊद और रिफास हैं, जिन्होंने बाकी आरोपियों के साथ मिलकर 2017 के रमजान से तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर बैठकों का आयोजन करना शुरू किया।

इन बैठकों का उद्देश्य भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए शहादत देने के लि युवाओं को तैयार करना और कट्टरवाद फैलाना था। दाऊद और रिफास जेलों में बंद अपने सदस्यों को छुड़ाने के लिए अवैध हथियारों की खरीदारी का भी प्रयास कर रहे थे।


सोशल मीडिया से फैला रहे थे जहर
एनआईए जांच में सामने आया कि आरोपियों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर समूह बनाए हुए हैं। खासतौर पर ये अपना नेटवर्क व्हाट्सएप के जरिये चला रहे थे। इन सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर ये हिंसक जिहाद की वकालत करने वाले तथ्यों का प्रसार करत थे। साथ ही श्रीलंकाई आईएसआईएस नेता जहरान हाशिम की वीडियो और भाषणें का इस्तेमाल भी ये लोग युवाओं को भड़काने के लिए कहा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed