{"_id":"6300c981e1c3f42b076710bf","slug":"nia-filed-a-charge-sheet-against-4-accused-in-mayiladuthurai-ps-case-of-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: तमिलनाडु से जुड़े मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, गुजरात ड्रग्स जब्ती मामले में भी बड़ा खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: तमिलनाडु से जुड़े मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, गुजरात ड्रग्स जब्ती मामले में भी बड़ा खुलासा
Sat, 20 Aug 2022 10:14 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:14 PM IST
सार
एनआईए ने तमिलनाडु के मयिलादुथुराई पीएस केस में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी देश के एक हिस्से को अलग करने के लिए नफरत और साजिश फैलाने और भारत की संप्रभुता- क्षेत्रीय अखंडता को बाधित करने में शामिल थे।
विज्ञापन
एनआईए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के मयिलादुथुराई पीएस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि ये सभी भारत के एक हिस्से को अलग करने के लिए नफरत और साजिश फैलाने और खिलाफत पार्टी ऑफ इंडिया जैसे संगठन बनाकर भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बाधित करने में शामिल थे।
एनआईए ने चेन्नई में दायर आरोपपत्र में कहा कि सातिक बाचा, आर आशिक उर्फ मोहम्मद आशिक इलाही, ए मोहम्मद इरफान और रहमतुल्ला उर्फ रहमत देश में नफरत फैलाने और साजिश रचने में शामिल थे। चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र एनआईए की विशेष अदालत में लोगों और पुलिस अधिकारियों को धमकाने के मामले में दाखिल किया गया। इसमें 21 फरवरी को वाहनों की जांच के दौरान पुलिसकर्मियों की हत्या के प्रयास से संबंधित मामला भी शामिल है।
सलाया ड्रग्स जब्ती मामले में भी चार्जशीट दायर
वहीं, एक अन्य मामले में एनआईए ने गुजरात के सलाया ड्रग्स जब्ती मामले में चार्जशीट दायर की। 2018 के मामले में नौ नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया गया है। बताया जा रहा है कि दुबई में समुद्री मार्ग से पाकिस्तान से गुजरात तक 500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) की तस्करी और वितरण के लिए एक आपराधिक साजिश रची गई थी।

NIA filed a charge sheet against 4 accused in Mayiladuthurai PS Case of Tamil Nadu. Accused were involved in spreading hatred&conspiracy for secession of a part of India&to disrupt the sovereignty&territorial integrity of India by forming outfits such as "Khilafah Party of India" pic.twitter.com/yGXMRmhxSn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 20, 2022