फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA conducts searches in Tamil Nadu regarding a case of Social media posts advocating ISIS ideology

सोशल मीडिया और आतंकवाद: एनआईए ने तमिलनाडु में छह जगहों पर की खोजबीन

Sun, 25 Jul 2021 08:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 25 Jul 2021 08:53 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के चार जिलों में छह स्थानों पर तलाशी ली है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एजेंसी ने यह कार्रवाई एक उग्रवादी द्वारा फेसबुक पर की गई एक पोस्ट को लेकर की जिसमें इस्लामिक स्टेट आतंकी गुट और हिज्ब-उत-तहरीर की विचारधारा की वकालत की गई थी। 

विज्ञापन
NIA conducts searches in Tamil Nadu regarding a case of Social media posts advocating ISIS ideology
एनआईए - फोटो : file photo

विस्तार

अधिकारी ने बताया कि ये तलाशियां इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी अब्दुल्ला और उसके सहयोगियों के थंजवुर, मदुरै, थेनी और तिरुनेलवेली में स्थित आवासों पर ली गई। बता दें कि अप्रैल में थेप्पकुलम पुलिस थाने में एक शिकायत आई थी कि अब्दुल्ला ने फेसबुक पर भड़काने वाले कुछ संदेश पोस्ट किए हैं।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, लैपटॉप समेत कुल 22 डिजिटल उपकरण और कई किताबें बरामद हुईं जिनमें भड़काने वाली सामद्री थी। इस मामले में तमिलनाडु पुलिस ने मदुरै में एक एफआईआर दर्ज की थी और बाद में इस मामले की जांच एनआईए के हवाले कर दी गई थी। 
विज्ञापन


इन संदेशों में लोगों को मजहब के आधार पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने और खिलाफत करने के लिए उकसाया गया था। अधिकारी ने कहा कि ऐसे संदेश हमारे देश की एकता, सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरे की तरह थे। अब्दुल्ला ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस और हिज्ब-उ-तहरीर का समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed