{"_id":"626560a5711ef5015a565387","slug":"nia-chargesheets-20-maoists-for-conspiring-to-carry-out-terrorist-acts-waging-war-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए: देश को दहलाने की साजिश रचने वाले 20 माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट, 2016 का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए: देश को दहलाने की साजिश रचने वाले 20 माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट, 2016 का मामला
Sun, 24 Apr 2022 08:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 24 Apr 2022 08:07 PM IST
सार
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि मामला आरंभ में मल्लपुरम जिले के इदक्का पुलिस थाने में सितंबर 2017 में दर्ज किया गया था और बाद में इसे केरल एटीएस को सौंप दिया गया था। साल 2021 के अगस्त में एनआईए ने नए सिरे से एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
nia
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यहां एक विशेष अदालत में 20 माओवादियों के खिलाफ देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने के इरादे से साजिश रचने के मामले में आरोप पत्र दायर किया है। ये सभी नक्सली प्रतिबंधित संगठन भाकपा(माओवादी) से जुड़े हैं।
विज्ञापन
2016 के इस मामले में इन नक्सलियों ने केरल के मल्लपुरम जिले के नीलांबर जंगलों में भाकपा माओवादी के पश्चिमी घाट विशेष जोनल कमेटी की बैठक आयोजित की थी। बैठक में इस प्रतिबंधित संगठन को मजबूत करने, आतंकी घटनाओं को अंजाम देने और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के इरादे से विशेष हथियार और शारीरिक प्रशिक्षण आयोजित करने की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि मामला आरंभ में मल्लपुरम जिले के इदक्का पुलिस थाने में सितंबर 2017 में दर्ज किया गया था और बाद में इसे केरल एटीएस को सौंप दिया गया था। साल 2021 के अगस्त में एनआईए ने नए सिरे से एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन