फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA Chargesheet Hyderabad court anti-India conspiracy accused Maoist leader CP Moideen alias Girish

NIA Chargesheet: भारत विरोधी साजिश का आरोप, आरोपपत्र दायर; माओवादी नेता के खिलाफ हैदराबाद कोर्ट में कार्रवाई

Fri, 18 Jul 2025 11:28 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 18 Jul 2025 11:28 PM IST
सार

भारत की केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक शीर्ष माओवादी नेता के खिलाफ तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित एनआईए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। भारत विरोधी साजिश के आरोपी शीर्ष माओवादी नेता- सीपी मोइदीन उर्फ गिरीश के खिलाफ दायर आरोपपत्र में गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
NIA Chargesheet Hyderabad court anti-India conspiracy accused Maoist leader CP Moideen alias Girish
एनआईए ने हैदराबाद की कोर्ट में दायर की चार्जशीट (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के एक शीर्ष नेता के खिलाफ भारत विरोधी साजिश के एक मामले में आरोपपत्र दायर किया। एनआईए ने हैदराबाद स्थित विशेष अदालत में दायर पूरक आरोपपत्र में सीपी मोइदीन उर्फ गिरीश पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


माओवादी अभियानों में उसकी केंद्रीय भूमिका की पुष्टि हुई
एनआईए की जांच के अनुसार, मोइदीन भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की माओवादी साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था। एनआईए को जांच के दौरान मिले साक्ष्यों से भाकपा (माओवादी) की पश्चिमी घाट विशेष क्षेत्रीय समिति (डब्ल्यूजीएसजेडसी) में माओवादी अभियानों में उसकी केंद्रीय भूमिका की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पश्चिमी घाट विशेष क्षेत्रीय समिति का सचिव था
आगे जांच में पता चला कि वह डब्ल्यूजीएसजेडसी की विशेष क्षेत्रीय समिति का सदस्य था और सितंबर 2023 में केंद्रीय समिति के सदस्य संजय दीपक राव की गिरफ्तारी के बाद उसने डब्ल्यूजीएसजेडसी के सचिव का पदभार संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माओवादी विचारधारा का प्रचार, भर्ती अभियानों का नेतृत्व...
एनआईए ने कहा कि मोइदीन डब्ल्यूजीएसजेडसी में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) दस्तों की देखरेख करता था, भर्ती अभियानों का नेतृत्व करता था, माओवादी विचारधारा का प्रचार करता था। वह केरल-कर्नाटक-तमिलनाडु त्रि-जंक्शन में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हिंसक कार्रवाइयों की योजना बनाता था।

2024 में केरल पुलिस ने हिरासत में लिया, फिर NIA ने गिरफ्तार किया
जांच के दौरान आतंकवाद-रोधी संगठन का पता चला। मोइदीन को अगस्त 2024 में केरल पुलिस ने हिरासत में लिया और जनवरी 2025 में एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed