{"_id":"66b58365e2aac988000e1f64","slug":"nia-charge-sheets-in-jammu-kashmir-kerala-allegation-of-terror-and-conspiracy-against-india-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: दो मामलों में छह आरोपियों के खिलाफ एनआईए की चार्जशीट, आतंक फैलाने और इस्लामिक देश बनाने की साजिश के आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: दो मामलों में छह आरोपियों के खिलाफ एनआईए की चार्जशीट, आतंक फैलाने और इस्लामिक देश बनाने की साजिश के आरोप
Fri, 09 Aug 2024 08:18 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 09 Aug 2024 08:18 AM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दो अलग मामलों में छह आरोपियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट दायर की है। कश्मीर के एक मामले में पाकिस्तानी आकाओं की शह पर आतंक फैलाने के आरोप चार आरोपियों पर लगे हैं। केरल के दूसरे मामले में दो लोगों पर इस्लामिक देश बनाने की साजिश के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
एनआईए (प्रतीकात्मक)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस साल कश्मीर में दो नागरिकों की हत्या में शामिल पाकिस्तानी आतंकी समेत चार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लंगू कश्मीर घाटी में पिछले आतंकी हमलों में भी शामिल था। वह अपने करीबी सहयोगियों अहरान रसूल डार और दाऊद के साथ पाकिस्तान स्थित हैंडलर जहांगीर उर्फ पीर साहब के निर्देशों पर काम कर रहा था।
जहांगीर ने लंगू व उसको साथियों को भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के इरादे से गैर-स्थानीय लोगों के बीच भय और आतंक फैलाने के लिए श्रीनगर क्षेत्र में जेहाद शुरू करने के लिए प्रेरित किया था। एनआईए ने कहा कि आदिल मंजूर लंगू, अहरान रसूल डार उर्फ तोता, दाऊद और जहांगीर खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है।
एनआईए की विशेष अदालत (जम्मू) ने पहले ही फरार चल रहे जहांगीर के खिलाफ एक गैरजमानती वारंट जारी किया है। बता दें कि श्रीनगर के शाला कदल के करफली मोहल्ले में 7 फरवरी को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और उसके सहयोगी द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने दो गैर-स्थानीय नागरिकों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
दो और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, अब तक कुल 63
इसके अलावा 2047 तक भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश के तहत केरल में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट फाइल की गई। साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए NIA ने दो और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इसी के साथ इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 63 पहुंच गई है। सभी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। आरोपियों में अब्दुल नासर का नाम भी शामिल है। हालांकि, दो जनवरी 2023 को नासर की मौत हो चुकी है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
गौरतलब है कि एनआईए इस मामले में अब तक पहचाने गए 71 आरोपियों में से 61 को गिरफ्तार कर चुकी है। फरार 10 आरोपियों की तलाश जारी है। जांच एजेंसी ने कहा कि एनआईए ने केरल पीएफआई के कट्टरपंथीकरण और हथियार प्रशिक्षण की साजिश को लेकर दो और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। कोच्चि की एक विशेष अदालत के समक्ष बुधवार को दाखिल पूरक आरोपपत्र में नामजद आरोपी जफर बी. और शफीक हैं। इन लोगों को इसी साल फरवरी और मार्च में गिरफ्तार किया गया था।