{"_id":"5f696a5a6a176d25c6178867","slug":"nia-arrests-two-terrorists-from-thiruvananthapuram-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए ने तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, रियाद में जारी था लुकआउट नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए ने तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, रियाद में जारी था लुकआउट नोटिस
Tue, 22 Sep 2020 08:37 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 22 Sep 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। उन्हें रियाद में उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करते हुए यहां लाया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक कन्नूर में पप्पिनसिनरी का निवासी शुहैब है। वह बंगलूरू बम विस्फोट मामले का आरोपी है। वहीं, दूसरा व्यक्ति उत्तर प्रदेश का मूल निवासी मोहम्मद गुलनवास है। वह दिल्ली हवाला कांड का आरोपी है।
विज्ञापन
रियाद से उन्हें लाने वाली फ्लाइट शाम 6.30 बजे हवाई अड्डे पर उतरी। एनआईए ने उनसे हवाई अड्डे पर दो घंटे तक पूछताछ की। खबरों के मुताबिक पूछताछ के दौरान रॉ के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
दोनों को पहले कोच्चि ले जाया जाएगा। फिर शुहैब को बंगलूरू ले जाया जाएगा जबकि गुलनवास को दिल्ली ले जाया जाएगा। इनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी है जबकि दूसरा इंडियन मुजाहिद्दीन का सदस्य है।