फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests two suspected terrorists planning to flee to Afghanistan

NIA: अफगानिस्तान भागने की योजना बना रहे दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, एनआईए की कार्रवाई

Sun, 12 Feb 2023 09:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 12 Feb 2023 09:19 PM IST
सार

संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बेंगलुरु के निवासी मोहम्मद आरिफ और महाराष्ट्र के हमराज वर्शीद शेख प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े विदेश स्थित आकाओं के साथ ऑनलाइन संपर्क में थे। दोनों को शनिवार को बेंगलुरु के थानिसांद्रा और महाराष्ट्र के पालघर-ठाणे में की गई तलाशी के दौरान पूछताछ के लिए उठाया गया था।
 

विज्ञापन
NIA arrests two suspected terrorists planning to flee to Afghanistan
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को अफगानिस्तान जाने की योजना बना रहे दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) की गतिविधियों में शामिल होने और देश में आतंकी कृत्यों में शामिल होने के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उकसाने से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बेंगलुरु के निवासी मोहम्मद आरिफ और महाराष्ट्र के हमराज वर्शीद शेख प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े विदेश स्थित आकाओं के साथ ऑनलाइन संपर्क में थे। दोनों को शनिवार को बेंगलुरु के थानिसांद्रा और महाराष्ट्र के पालघर-ठाणे में की गई तलाशी के दौरान पूछताछ के लिए उठाया गया था।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि एनआईए ने रविवार को दो आरोपियों को भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें हिंसा, आतंकवाद के कृत्यों में शामिल होने के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया। एनआईए ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े विदेशी आकाओं के साथ ऑनलाइन संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अफगानिस्तान जाने की विस्तृत योजना भी बनाई थी। प्रवक्ता ने बताया कि मामला शुरू में पिछले साल 24 जुलाई को बेंगलुरु के तिलकनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। 30 नवंबर को एनआईए ने इसकी जांच अपने हाथ में ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed