फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests three including Myanmar citizen in arms supply probe in Mizoram

NIA: एनआईए की मिजोरम में हथियार जब्ती मामले में बड़ी कार्रवाई, म्यांमार के नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 02:46 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 25 Jul 2023 02:46 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मिजोरम में विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद जब्ती मामले में चल रही जांच के सिलसिले में म्यांमार के एक नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
NIA arrests three including Myanmar citizen in arms supply probe in Mizoram
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मिजोरम में विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद जब्ती मामले में चल रही जांच के सिलसिले में म्यांमार के एक नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी मंगलवार को एजेंसी ने दी। एनआईए ने यह छापेमारी मिजोरम से म्यांमार तक विस्फोटकों, हथियारों की चोरी और परिवहन से जुड़े संदिग्धों के घरों पर मारे गए। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जे रोहलुपुइया (55), और सी लालडिनसागा (43), दोनों भारतीय और बर्मी नागरिक हेनरी सियांगनुना के रूप में की गई है। यह मामला एक मई 2022 को द्वितीय बटालियन एआर की असम राइफल्स नाका टीम द्वारा मिजोरम के आइजोल के कुलिकावन थाने से विस्फोटकों और आग्नेयास्त्रों से लदे दो पिकअप ट्रकों की जब्ती से संबंधित है। इस खेप में 200 छड़ों के 223 बक्से, बारूद, हथियार शामिल थे।
विज्ञापन


एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि जांच से पता चला है कि म्यांमार के नागरिक हेनरी सियांगनुना ने रोहलुपुइया के साथ मिलकर अवैध रूप से हथियार डीलर लाइसेंस का उपयोग करके हथियार खरीदे थे, जिन्हें आगे सीमा पार म्यांमार ले जाया जा रहा था। वहीं पकड़े एक आरोपी लालडिनसागा के विस्फोटक लाइसेंस का इस्तेमाल म्यांमार को आगे की आपूर्ति के लिए गुवाहाटी में एक विस्फोटक आपूर्तिकर्ता फर्म से विस्फोटक खरीदने के लिए किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, विस्फोटकों और हथियारों से युक्त पूरी खेप कुलिकॉन, आइजोल में पकड़ी गई, जिससे तत्काल मामले की जांच शुरू हो गई। एनआईए हथियार और विस्फोटक तस्करी रैकेट में आरोपियों के आगे के संबंधों का पता लगाने के लिए मामले में अपनी जांच जारी रखेगी।


एनआईए ने दिल्ली व हरियाणा में कुर्क कीं तीन संपत्तियां
एनआईए ने दिल्ली और हरियाणा में संगठित अपराध सिंडिकेट के संदिग्ध सदस्यों की तीन संपत्तियों को कुर्क किया है। एनआईए प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया, आतंकी अर्श डल्ला और विदेशों आतंकियों से संबंध रखने वाले नेटवर्क के खिलाफ कई राज्यों के 129 ठिकानों पर छापे मारे गए थे। इसके बाद ही इन संपत्तियों को कुर्क किया गया।  प्रवक्ता ने कहा, कुर्क संपत्तियों में दिल्ली में इरफान उर्फ छेनू पहलवान का एक घर और हरियाणा के गुरुग्राम में कौशल चौधरी और अमित डागर के दो मकान शामिल हैं। इरफान, हत्या और जबरन वसूली के कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed