फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA Arrests Third Accused in West Bengal Bhangar Bomb Blast Case

West Bengal: भांगड़ बम विस्फोट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपी गिरफ्तार; कई ठिकानों पर छापेमारी

Fri, 05 Jun 2026 01:31 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली/कोलकाता
पीटीआई, नई दिल्ली/कोलकाता Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 05 Jun 2026 01:31 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के भांगड़ बम विस्फोट मामले में एनआईए ने तीसरे आरोपी साइनूर मोल्ला को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद किए हैं।

विज्ञापन
NIA Arrests Third Accused in West Bengal Bhangar Bomb Blast Case
एनआईए की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के भांगड़ बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने मामले के तीसरे आरोपी साइनूर मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


भांगड़ बम विस्फोट मामले में तीसरी गिरफ्तारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के चर्चित भांगड़ बम विस्फोट मामले में व्यापक तलाशी अभियान चलाते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साइनूर मोल्ला के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर उस स्कॉर्पियो वाहन का चालक था जिसका इस्तेमाल विस्फोट में घायल और मृत लोगों को ले जाने के लिए किया गया था। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन


चुनाव से पहले बनाए जा रहे थे देसी बम
एनआईए की जांच के अनुसार, दक्षिण 24 परगना जिले के दक्षिण बामुनिया गांव में 19 मार्च को हुए विस्फोट के दौरान आरोपी और उनके सहयोगी कथित तौर पर पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले देसी बम तैयार कर रहे थे। इसी दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ठिकानों पर NIA की छापेमारी
जांच एजेंसी ने गुरुवार को कुल आठ स्थानों पर छापेमारी की। इनमें पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक और मामले के प्रमुख संदिग्ध फरार आरोपी साउकत मोल्ला के घर और उसके कथित ठिकाने भी शामिल थे। इसके अलावा अन्य आरोपियों और संदिग्धों से जुड़े परिसरों की भी गहन तलाशी ली गई। एनआईए ने छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। एजेंसी ने बताया कि इन सभी सामग्रियों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि मामले की साजिश और आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में था शामिल
जांच में सामने आया है कि विस्फोट के बाद साइनूर मोल्ला ने स्कॉर्पियो वाहन चलाकर मृतक और घायलों को पहले एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया था। बाद में उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाकर एंबुलेंस के हवाले किया गया। इस मामले में एंबुलेंस चालक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
गृह मंत्रालय के निर्देश पर इस मामले की जांच संभाल रही एनआईए अब विस्फोट के पीछे की बड़ी साजिश की जांच कर रही है। एजेंसी फरार आरोपियों, खासकर साउकत मोल्ला की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि आने वाले दिनों में मामले से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।


SIR से जुड़े रोड ब्लॉकेड मामलों में दो और आरोपी गिरफ्तार
इसके अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मालदा में हुई हिंसा और रोड ब्लॉकेड से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मामलों की जांच के दौरान की गई है। एनआईए के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मौलाना इमरान अली और रिंकू एसके के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि वे उन घटनाओं में शामिल थे, जिनमें सड़क जाम, कानून-व्यवस्था बाधित करने और पुलिसकर्मियों पर हमले जैसी घटनाएं सामने आई थीं। एनआईए ने इस पूरे मामले से जुड़े अब तक 12 केस दर्ज किए हैं। इनमें से 4 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जबकि कुल 35 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। बाकी मामलों की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed