{"_id":"5f2a8dda8ebc3e3d0144c1f9","slug":"nia-arrests-main-accused-in-chhattisgarh-mla-bhima-mandavi-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के विधायक भीमा मांडावी हत्याकांड में मुख्य आरोपी को एनआईए ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के विधायक भीमा मांडावी हत्याकांड में मुख्य आरोपी को एनआईए ने किया गिरफ्तार
Wed, 05 Aug 2020 04:15 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 05 Aug 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने छत्तीसगढ़ में पिछले साल प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस विस्फोट में भाजपा विधायक भीमा मांडावी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
एनआईए के प्रवक्ता ने यहां बताया कि नौ अप्रैल, 2019 को बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई विधायक की मौत में हरिपाल सिंह चौहान (44) सह साजिशकर्ता था जो दंतेवाड़ा जिले का रहने वाला है। उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को जगलदपुर की एनआईए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया। इस मामले में गिरफ्तार किया गया वह छठा व्यक्ति है।
विज्ञापन
इस प्रतिष्ठित जांच एजेंसी ने बताया कि नकुलनार गांव में रोजमर्रा के उपयोग की चीजों के थोक व्यापारी चौहान ने देशी बम के लिए जरूरी सामग्री खरीदी थी जिससे विधायक की जान गयी थी।
विज्ञापन
यह मामला पिछले साल नौ अप्रैल को दंतेवाड़ा में श्यामगिरि गांव के समीप हुए बम धमाके और उसके बाद भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी अंधाधुंध गोलीबारी से जुड़ा है। इस हमले में दंतेवाड़ा के भाजपा विधायक भीमा मांडावी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के चार पुलिसकर्मियों की जान चली गयी थी। पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूट लिये गये थे। इसके बाद एनआईए ने पिछले साल 17 मई को फिर यह मामला दर्ज किया था।
अधिकारी के अनुसार दो अन्य आरोपियों-भीमा ताती और मडका राम ताती को इस साल सात अप्रैल को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। बाद में तीन और आरोपी, लक्ष्मण जायसवाल, रमेश कुमार कश्यप और कुमारी लिंगे ताती को 29 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।