फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests key accused involved in illegal sending Punjab person to America through Donkey Route

NIA: डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एनआईए ने की कार्रवाई

Sun, 30 Mar 2025 10:32 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 10:32 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पंजाब के तरनतारन निवासी एक व्यक्ति को डंकी रूट के जरिये अवैध रूप से अमेरिका भेजा था। निर्वासन के बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
NIA arrests key accused involved in illegal sending Punjab person to America through Donkey Route
एनआईए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को डंकी रूट के जरिये अवैध रूप से अमेरिका भेजने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर का रहने वाला है। आरोपी ने पंजाब के एक व्यक्ति को अवैध रूप से अमेरिका भेजा था, जिसे इस महीने की शुरुआत में भारत वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन


एनआईए के बयान के अनुसार, पीड़ित पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है। गोल्डी ने उसे दिसंबर 2024 में डंकी रूट के जरिये अमेरिका भेजा था। इसके लिए आरोपी एजेंट ने उससे 45 लाख रुपये लिए थे। अमेरिकी अधिकारियों ने 15 फरवरी 2025 को उसे भारत निर्वासित कर दिया। निर्वासन के बाद पीड़ित ने आरोपी एजेंट के खिलाफ शिकायत की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RS: निर्वासन को लेकर भारत ने अमेरिका से की ये अपील, संसद में बोले विदेश राज्य मंत्री- हमें सकारात्मक जवाब मिला
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मार्च को एनआईए ने अपने हाथ में लिया मामला
शिकायत के बाद पंजाब पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 13 मार्च को एनआईए ने मामले को अपने हाथों में लिया। एनआईए की जांच में पता चला कि आरोपी गोल्डी के पास लोगों को विदेश भेजने के लिए कोई लाइसेंस या कानूनी परमिट नहीं था। फिर भी, गोल्डी ने पीड़ित को अमेरिका भेजने के लिए डंकी रूट का इस्तेमाल किया और उसे स्पेन, साल्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेज दिया। 


गोल्डी के सहयोगियों ने पीड़ित के साथ की मारपीट
एनआईए की जांच में बताया गया है कि आरोपी गोल्डी के सहयोगियों ने डंकी रूट के जरिये यात्रा के दौरान पीड़ित के साथ मारपीट भी की। उसका शोषण किया गया। इतना ही नहीं पीड़ित के पास मौजूद डॉलर भी छीन लिए गए। 

ये भी पढ़ें: Indians Deportation : 112 भारतीयों को लेकर तीसरा अमेरिकी विमान अमृतसर पहुंचा, इस बार भी लगीं हथकड़ियां
 
मानव तस्करी सिंडिकेट द्वारा यात्रा को बनाया जाता है सुगम
बता दें कि अप्रवासी बिना उचित दस्तावेज के अमेरिका जैसे देशों में प्रवेश करने के लिए डंकी रूट का इस्तेमाल करते हैं। यह एक जोखिम भरी और कठिन यात्रा है, जिसे आमतौर पर मानव तस्करी सिंडिकेट द्वारा सुगम बनाया जाता है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed