{"_id":"5f4caa3e8ebc3e2a925bcc0e","slug":"nia-arrests-isi-agent-from-kutch-gujrat-in-defence-isi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार, पाक को गुप्त जानकारी भेजने वालों का था खजांची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात से आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार, पाक को गुप्त जानकारी भेजने वालों का था खजांची
Mon, 31 Aug 2020 01:14 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुजरात में मुंद्रा डॉकयार्ड के पर्यवेक्षक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कथित एजेंट के तौर पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
एनआईए के अधिकारी ने बताया कि गजुरात के पश्चिमी कच्छ के निवासी, राजकभाई कुम्भर को उत्तर प्रदेश के ‘डिफेंस/ आईएसआई मामले’ की जांच के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यह मामला चंदोली जिले में मुगलसराय से मोहम्मद राशिद की गिरफ्तारी पर लखनऊ के गोमती नगर पुलिस थाने में 19 जनवरी को दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि एनआईए ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून (यूएपीए) के तहत छह अप्रैल को मामले को फिर से दर्ज किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आतंकी यूसुफ की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, सऊदी अरब से आती थी जकात की रकम
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि राशिद पाकिस्तान में रक्षा या आईएसआई हैंडलर के साथ संपर्क में था और दो बार पड़ोसी देश गया।
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसने भारत में सामरिक रूप से संवेदनशील एवं महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें भेजीं और पाकिस्तान में आईएसआई हैंडलर के साथ सशस्त्र बलों की गतिविधि के बारे में सूचना साझा की।
प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि कुम्भर आईएसआई एजेंट के तौर पर काम कर रहा था और किसी रिजवान के खाते में पेटीएम के जरिए 5,000 रुपये भेजे जिसे बाद में मुख्य आरोपी राशिद तक पहुंचाया गया।
उन्होंने कहा कि यह राशि सूचना देने के लिए कुम्भर ने राशिद को आईएसआई हैंडलर के निर्देशों पर दी थी। कुम्भर के घर में गुरुवार को तलाशी ली गई और अपराध साबित करने वाले कई दस्तावेज बरामद किए गए। मामले में आगे की जांच जारी है।