{"_id":"5b809cd442c792463d4ad0b8","slug":"nia-arrests-congress-mla-yamthung-haokip-in-missing-arms-case-in-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब हथियारों के मामले में एनआईए ने मणिपुर के कांग्रेस विधायक यमथोंग को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गायब हथियारों के मामले में एनआईए ने मणिपुर के कांग्रेस विधायक यमथोंग को किया गिरफ्तार
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Aug 2018 06:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गायब हथियार मामले में मणिपुर में कांग्रेस विधायक यमथोंग हाओकिप को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। विधायक को विशेष अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
एनआईए ने एक बयान में बताया कि यमथोंग हाओकिप को गैरकानून रूप से हथियारों की खरीद में शामिल होने और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए इन हथियारों को विभिन्न आतंकी संगठनों में बांटने के मामले में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एनआईए डीजीपी पूल आर्मरी से 56 पिस्टल और 58 मैगजीन से संबंधित चोरी के मामले की जांच कर रही है। यह आर्मरी इंफाल में सेकेंड मणिपुर राइफल के परिसर में स्थित है। ये हथियार साल 2016 और 2017 के बीच चोरी हुए थे।
विज्ञापन