फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests 15th accused in Praveen Nettaru murder case

Praveen Nettaru Murder Case: भाजपा नेता की हत्या के मामले में NIA ने चलाया तलाशी अभियान, 15वां आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Nov 2022 05:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 13 Nov 2022 05:53 PM IST
सार

कर्नाटक के बेल्लारे गांव निवासी प्रवीण पर 26 जुलाई, 2022 को कथित तौर पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों ने हमला किया था। एनआईए ने इस मामले की जांच को 4 अगस्त को अपने हाथों में लिया था।

विज्ञापन
NIA arrests 15th accused in Praveen Nettaru murder case
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजजुमो) के जिला सचिव प्रवीण नेतरू की हत्या के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को तलाशी अभियान चलाया और पंद्रहवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कर्नाटक के बेल्लारे गांव निवासी प्रवीण पर 26 जुलाई, 2022 को कथित तौर पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों ने हमला किया था। एनआईए ने इस मामले की जांच को 4 अगस्त को अपने हाथों में लिया। इस मामले में 14 अन्य आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। 
विज्ञापन


पीएफआई ने रची हत्या की साजिश: एनआईए
एनआईए ने जांच में पाया कि मसूद नाम के व्यक्ति की हत्या का बदला लेने के लिए पीएफआई के नेताओं और सदस्यों ने कथित तौर पर प्रवीण नेतरू की हत्या की साजिश रची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ दर्ज थी एफआईआर
एजेंसी ने शनिवार को तलाशी अभियान चलाया और दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे निवासी शहीद. एम को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी, 302, 34 और यूएपीए की धारा 16 व 18 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 


'आरोपी के घर से बरामद हुए आपत्तिजनक दस्तावेज'
एनआईए की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जांच में पता चला है कि शहीद उस बैठक का हिस्सा था, जहां पीएफआई द्वारा कुछ राजनीतिक संगठनों के नेताओं को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed