फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrested two people in connection with the case the court today sent to NIA custody till 21st June

एंटीलिया मामला: एनआईए ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, मनसुख हिरेन की हत्या में भूमिका की हो रही जांच

Tue, 15 Jun 2021 03:02 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 15 Jun 2021 03:02 PM IST
सार

एंटीलिया मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए अब इस बात का पता लगा रही है क्या इन दोनों की मनसुख हिरेन की हत्या में कोई भूमिका है या नहीं।

विज्ञापन
NIA arrested two people in connection with the case the court today sent to NIA custody till 21st June
मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिली थी अज्ञात कार - फोटो : Twitter

विस्तार

एंटीलिया मामले की जांच कर रही एनआईए ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस साल फरवरी महीने में देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री से भरी एक एसयूवी बरामद की गई की थी। इस मामले में एनआईए लगातार डांच कर रही है।

विज्ञापन


आज एनआईए ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील मामले में जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के नाम सामने आए। अधिकारी ने बताया, ‘‘संतोष शेलार और आनंद जाधव को 11 जून को मलाड उपनगर से पकड़ा गया था।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों अंबानी के आवास के पास उस एसयूवी को वहां रखने में शामिल थे जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी थी। बता दें कि एक विशेष अदालत ने दोनों को 21 जून तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारी ने बताया कि एनआईए इस बात का पता लगा रही है कि क्या शेलार और जाधव की ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या में कोई भूमिका है जो कथित रूप से अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के बाहर 25 फरवरी को बरामद उस एसयूवी का मालिक था। हिरन का शव पांच मार्च को ठाणे में तट पर मिला था।


एनआईए के अनुसार मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाझे मामले में मुख्य आरोपी हैं जिन्हें अब बर्खास्त कर दिया गया है। अंबानी की सुरक्षा में चूक और हिरन की हत्या के मामले में अब तक तीन अधिकारियों, एक कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी और एक क्रिकेट सट्टेबाज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों को सेवा बर्खास्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed