फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrested API Riyaz Qazi in antilia bomb scare

एंटीलिया मामला: 16 अप्रैल तक एनआईए हिरासत में काजी, वाजे को फर्जी नंबर प्लेट दिलाने का आरोप

Sun, 11 Apr 2021 03:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 11 Apr 2021 03:56 PM IST
सार

  • निलंबित अधिकारी सचिन वाजे का सहयोगी है रियाज काजी
  • एनआईए पहले भी काजी से कर चुकी है पूछताछ
  • एनआईए कस्टडी में है सचिन वाजे 

विज्ञापन
NIA arrested API Riyaz Qazi in antilia bomb scare
सचिन वाजे का सहयोगी काजी गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर ( एंटीलिया) के बाहर विस्फोटक से भरी गाड़ी मिलने के मामले में जांच एजेंसी ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के सहयोगी पुलिस अधिकारी रियाज काजी को रविवार को अपने कब्जे में लिया है। सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) काजी को एनआईए ने रविवार को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया।  एनआईए कोर्ट ने काजी को 16 अप्रैल तक के लिए एनआईए कस्टडी में भेज दिया है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि एंटीलिया के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में यह गिरफ्तारी की गई है। बता दें कि एनआईए ने इस मामले में वाजे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन

 

सीसीटीवी फुटेज में काजी को देखा गया
मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के पास 25 फरवरी को एसयूवी में विस्फोटक मिलने और ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में एनआईए ने पहले भी काजी से पूछताछ की थी। अधिकारी ने कहा कि काजी को पिछले महीने मुंबई अपराध शाखा से सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले एक सीसीटीवी फुटेज में काजी को यहां विखरोली इलाके में नंबर प्लेट की एक दुकान में घुसते हुए और दुकान के मालिक से बातचीत करते हुए देखा गया था। काजी को दुकान से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर और एक कम्प्यूटर ले जाते हुए भी देखा गया।

पांच मार्च को एसयूवी मालिक का मिला था शव 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि काजी को पड़ोस के ठाणे में वाजे के आवासीय परिसर से सीसीटीवी फुटेज लेते हुए भी देखा गया था। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी को संदेह है कि काजी ने दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के पास मिली एसयूवी के लिए फर्जी नंबर प्लेट हासिल करने में वाजे की मदद की थी। एसयूवी मालिक  मनसुख हिरन का शव पांच मार्च को एक क्रीक में मिला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed