फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHRC issues notice to Odisha govt over social boycott of woman family after inter-caste marriage

Odisha: अंतरजातीय विवाह के बाद महिला के परिवार का सामाजिक बहिष्कार, NHRC ने ओडिशा सरकार को भेजा नोटिस

Thu, 26 Jun 2025 01:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 01:16 AM IST
सार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अंतरजातीय विवाह के बाद महिला के परिवार का सामाजिक बहिष्कार किए जाने के मामले में ओडिशा सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा, आयोग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चार लोगों की मौत का स्वत: संज्ञान लेकर नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
NHRC issues notice to Odisha govt over social boycott of woman family after inter-caste marriage
एनएचआरसी - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बुधवार को कहा कि उसने ओडिशा सरकार को नोटिस भेजा है। यह नोटिस उन रिपोर्टों पर आधारित हैं, जिसमें बताया गया है कि ओडिशा के रायगडा जिले में एक महिला ने दूसरी जाति के युवक से शादी की। इसके बाद गांव वालों ने महिला के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कथित तौर पर मांग की है कि अगर महिला का परिवार समाज में वापस आना चाहता है, तो उसे 'शुद्धिकरण अनुष्ठान' करना होगा। एनएचआरसी ने कहा कि ग्रामीणों ने परिवार को धमकी दी है कि अगर उन्होंने यह अनुष्ठान नहीं किया, तो उन्हें हमेशा के लिए समाज से बहिष्कृत कर दिया जाएगा। एनएचआरसी ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लेकर कहा कि अगर समाचार रिपोर्ट की सामग्री सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। इसलिए ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rakesh Sharma: 'अंतरिक्ष यात्रा से सोचने का नजरिया बदलता है'; राकेश शर्मा ने साझा किए अपने पुराने अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के 40 लोगों ने मुंडवा दिए सिर
एनएचआरसी के बयान में कहा गया है कि 21 जून को आई रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के परिवार वालों ने कथित तौर पर ग्रामीणों के आदेश के आगे घुटने टेक दिए और शुद्धिकरण के नाम पर परिवार के करीब 40 लोगों ने सिर मुंडवा दिए। 


एक अन्य मामले में दिल्ली के मुख्य सचिव को नोटिस जारी
एक अलग बयान में, एनएचआरसी ने कहा कि उसने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में एक सरकारी किशोर गृह में 17 साल के लड़के की उसके दो साथियों द्वारा मारी गई चोटों के कारण मौत हो गई। यह घटना 17 जून को हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयोग ने दिल्ली के मुख्य सचिव को इस मामले में नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में मौत का कारण, मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट, मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट शामिल होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Operation Sindhu: ईरान से 296 भारतीय, चार नेपाली नागरिक निकाले गए; भारत आने वाले लोगों की कुल संख्या हुई 3,154

वाराणसी में हिरासत में तीन कैदियों की मौत का भी लिया संज्ञान
एनएचआरसी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 15-16 जून को हिरासत में एक के बाद एक तीन कैदियों की मौत की खबर का भी स्वत: संज्ञान लिया। रिपोर्ट के अनुसार, जिला जेल में बंद एक पुरुष डॉक्टर और एक महिला कैदी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई, जबकि वाराणसी की सेंट्रल जेल में बंद एक अन्य कैदी की हृदयाघात के कारण मृत्यु हो गई। आयोग ने इस मामले में जेल महानिदेशक और वाराणसी के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में तीनों कैदियों की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट के साथ-साथ मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम विवरण शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed