फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHRC issues notice to Manipur govt over reported killing of 13 people in gun fight in Tengnoupal

NHRC: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मणिपुर की घटना का लिया संज्ञान, 13 लोगों की मौत पर राज्य सरकार को नोटिस

Fri, 08 Dec 2023 11:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 08 Dec 2023 11:17 PM IST
सार

NHRC: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि अगर मीडिया रिपोर्ट की सामग्री सही है, तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा है, जो चिंता का विषय है। एनएचआरसी ने कहा कि यह घटना कानून लागू करने वाली एजेंसियों और राज्य में शांति, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनात बलों की ओर से चूक का संकेत देती है।

विज्ञापन
NHRC issues notice to Manipur govt over reported killing of 13 people in gun fight in Tengnoupal
NHRC - फोटो : Demo Image

विस्तार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में आई उस खबर का संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि मणिपुर के तेंगनौपाल में सैबोल के पास लीथाओ गांव में सोमवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 13 लोग मारे गए। आयोग ने कहा है कि अगर मीडिया रिपोर्ट की सामग्री सही है, तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा है, जो चिंता का विषय है। 

विज्ञापन


एनएचआरसी ने कहा कि यह घटना कानून लागू करने वाली एजेंसियों और राज्य में शांति, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनात बलों की ओर से चूक का संकेत देती है। 
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि यह राज्य सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों और उनकी संपत्तियों की रक्षा करे और समुदायों के बीच भाईचारे की भावना को बढ़ावा दे। एनएचआरसी को मई 2023 से मणिपुर में हिंसा की घटनाओं में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाने वाले एनजीओ और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं से कई शिकायतें मिल चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचआरसी ने इस मामले में मुख्य सचिव और पुलिस उपायुक्त को नोटिस जारी किया है। आयोग ने नोटिस जारी कर दो सप्ताह में घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में पुलिस द्वारा पंजीकृत प्राथमिकी की स्थिति और राज्य सरकार द्वारा ऐसी हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी मांग गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed