{"_id":"68557d0ec7fd48cee40ff096","slug":"nhrc-issues-notice-to-ap-govt-police-chief-over-woman-tied-to-tree-beaten-up-in-public-view-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loan Dispute: महिला को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला; NHRC ने आंध्र प्रदेश सरकार और पुलिस प्रमुख को भेजा नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Loan Dispute: महिला को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला; NHRC ने आंध्र प्रदेश सरकार और पुलिस प्रमुख को भेजा नोटिस
Fri, 20 Jun 2025 08:53 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:53 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश में एक महिला को पेड़ से बांधकर पीट जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है। बता दें कि, पीड़ित महिला के पति की तरफ से कर्ज न चुका पाने के बाद लेनदार ने महिला को पेड़ से बांधा और सरेआम पिटाई की थी।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश सरकार और पुलिस प्रमुख को NHRC का नोटिस
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने आंध्र प्रदेश सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चित्तूर जिले के एक गांव में एक महिला को सार्वजनिक रूप से पेड़ से बांधकर पीटे जाने की खबर के बाद जारी किया गया है। महिला के पति ने कर्ज नहीं चुकाया था, जिसके कारण महिला के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें - Politics: कर्नाटक के मंत्री बोले- 'अल्पसंख्यकों को मकान' में 15% कोटा सरकार का पुराना फैसला, BJP ने किया विरोध
विज्ञापन
16 जून को महिला के साथ की गई बर्बरता
एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जून को नारायणापुरम गांव में एक पैसे का उधारी देने वाला व्यक्ति महिला को पेड़ से बांधकर पीट रहा था क्योंकि उसके पति ने 80,000 रुपये का कर्ज नहीं चुकाया था। महिला को ग्रामीणों ने बचाया और उसे मुक्त किया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वत: लिया संज्ञान
एनएचआरसी ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया और आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख से दो हफ्ते में पूरी रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पति ने तीन साल पहले उधारी ली थी, लेकिन उसे चुकता नहीं कर सका और गांव छोड़ दिया। तब से महिला अपने तीन बच्चों के साथ काम करके कर्ज चुकता कर रही थी।
यह भी पढ़ें - Loan Dispute: आंध्र में कर्ज विवाद पर महिला को पेड़ से बांधा, सार्वजनिक रूप से किया अपमानित; पांच गिरफ्तार
पति ने छह महीने पहले बंगलूरू में छोड़ दिया था
मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने कथित तौर पर उसे छह महीने पहले बंगलूरू में छोड़ दिया था। हालांकि, जांचकर्ताओं को संदेह है कि वे अभी भी वित्तीय मामलों को लेकर संपर्क में हो सकते हैं। इस बीच कुप्पम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मामले की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। नायडू ने जिला पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को पीड़ित परिवार को पूरी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
NHRC takes suo motu cognizance of the reported beating of a woman by a moneylender on her husband’s failure to repay the loan in Chittoor district of Andhra Pradesh. May like to refer to the press release at: https://t.co/GUoCRiSEr4#AndhraPradesh #Woman #Assault #NHRCIndia pic.twitter.com/1jbmuWo11e
— NHRC India (@India_NHRC) June 20, 2025विज्ञापन