फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHRC is sometimes working like a super body Supreme Court commented on the Bengal Panchayat election case

SC: एनएचआरसी कभी-कभी सुपर निकाय की तरह कर रहा काम, बंगाल पंचायत चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी

Sat, 12 Aug 2023 06:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 12 Aug 2023 06:14 AM IST
सार

सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने कहा, आप एक स्वायत्त निकाय है तो चुनावों की निगरानी कैसे कर सकते हैं? आप समानांतर कार्रवाई करना चाहते हैं? शीर्ष अदालत कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रही थी।

विज्ञापन
NHRC is sometimes working like a super body Supreme Court commented on the Bengal Panchayat election case
दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की सलाह को एफिडेविट दाखिल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश में दखल देने से इन्कार कर दिया, जिसमें पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के फैसले को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन

इस दौरान शीर्ष कोर्ट ने कहा कि ऐसी कई जगहें हैं जहां मानवाधिकार आयोग हस्तक्षेप कर सकते हैं, लेकिन वे केवल कुछ स्थानों पर कदम रख रहे हैं और किसी सुपर निकाय की तरह काम कर रहे हैं। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि इस तरह के कदम की अनुमति देना राज्य चुनाव आयोग की भूमिका को हड़पने जैसा होगा। शीर्ष अदालत ने कहा, इस संबध में जारी एनएचआरसी की अधिसूचना अनुच्छेद 243 के का उल्लंघन थी। इस तरह स्वत: संज्ञान नहीं लिया जा सकता था। स्वायत्तता और स्वतंत्रता इसलिए दी गई है ताकि केंद्रीय और राज्य चुनाव आयोग बिना किसी हस्तक्षेप के अपना कर्तव्य निभा सकें।

विज्ञापन

कोर्ट ने पूछा-चुनाव की निगरानी कैसे कर सकते हैं 
सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने कहा, आप एक स्वायत्त निकाय है तो चुनावों की निगरानी कैसे कर सकते हैं? आप समानांतर कार्रवाई करना चाहते हैं? शीर्ष अदालत कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कहा गया था कि एनएचआरसी का कदम पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र को हड़पने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed