फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHRC calls for eradication of Nata Pratha seeks action report from government

NHRC: एनएचआरसी की 'नाता प्रथा' को खत्म करने की अपील, सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

Thu, 06 Jun 2024 09:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 06 Jun 2024 09:31 PM IST
सार

आयोग ने इसे खत्म करने की अपील की और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय समेत चार राज्यों , राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात को, जहां ये कुप्रथा चलन में है, उन्हें नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
NHRC calls for eradication of Nata Pratha seeks action report from government
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नाता प्रथा को खत्म करने की अपील की है और केंद्र सरकार और कई राज्यों को नोटिस जारी किया है। नाता प्रथा के तहत कुछ समुदायों की लड़कियों को कथित तौर पर स्टाम्प पेपर पर या फिर शादी के नाम पर बेच दिया जाता है, लेकिन इस शादी का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


आयोग ने आठ हफ्तों में मांगा जवाब
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक बयान में कहा कि नाता प्रथा महिलाओं और लड़कियों के लिए एक अनैतिक कुप्रथा है। आयोग ने इसे खत्म करने की अपील की और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय समेत चार राज्यों , राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात को, जहां ये कुप्रथा चलन में है, उन्हें नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस मामले में क्या कार्रवाई हुई, इस पर आठ हफ्तों में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। आयोग ने एक शिकायत के चलते यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस मामले के आधार पर आयोग ने की कार्रवाई 
दरअसल 15 जुलाई 2020 को राजस्थान में एक शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें एक नाबालिग लड़की के पिता ने दावा किया था कि राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के सलामगढ़ में उसकी बेटी को अगवा किया गया और बांसवाड़ा के दानपुर में उसका शव मिला। आयोग ने इस मामले की जांच की तो पाया कि लड़की के पिता ने ही उसे 11 जुलाई 2019 को ढाई लाख रुपये में नाता प्रथा के तहत बेच दिया था। लड़के ने समझौते के तहत 60 हजार रुपये दिए थे और बाकी 10 जनवरी 2020 को देने की बात कही थी। जब लड़का तय समय पर पैसे नहीं दे पाया तो पिता अपनी बेटी को वापस ले आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पिता ने किसी दूसरे शख्स के साथ अपनी बेटी का सौदा कर दिया, लेकिन बेटी अपने पहले पति के साथ रहना चाहती थी और बेटी ने अपने पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। लड़की ने शिकायत में कहा था कि उसका पिता शराबी है और उसने मर्जी के खिलाफ नाता प्रथा के तहत कई लड़कों के साथ उसका सौदा किया। लड़की ने अपनी जान लेने की भी धमकी दी थी। हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और लड़की ने जहर खाकर जान दे दी। ऐसे में पिता ने अपने आप को बचाने के लिए बेटी के अपहरण और हत्या की झूठी शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर आयोग ने इस कुप्रथा को खत्म करने की अपील की और सरकारों से जवाब मांगा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed