{"_id":"6042a10528eb3f2f5b55efa9","slug":"nhai-will-now-be-introduced-through-artificial-intelligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक से मदद: एनएचएआई में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए लगेगी हाजिरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तकनीक से मदद: एनएचएआई में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए लगेगी हाजिरी
Sat, 06 Mar 2021 04:08 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Mar 2021 04:08 AM IST
विज्ञापन
NHAI
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों की हाजिरी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चेहरे की पहचान करने वाले सिस्टम से होगी। एनएचएआई ने कर्मचारियों की उपस्थिति और उनके काम में पारदर्शिता लाने व जवाबदेही तय करने की दिशा में यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
तकनीक की मदद से हाजिरी की इस व्यवस्था में परियोजना की साइट पर मौजूद कर्मचारी की लोकेशन भी ट्रैक हो सकेगी। इससे सुनिश्चित होगा कि अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
यह प्रणाली एनएचएआई के सभी प्रमुख कर्मचारियों, इंजीनियरों, स्वतंत्र इंजीनियरों और सलाहकारों के लिए लागू की जाएगी। इसे और पारदर्शी बनाने के लिए पूरे सिस्टम को एनएचएआई के क्लाउड आधारित बिग डाटा एनालिटिक प्लेटफार्म डाटा लेक से लिंक किया गया है।
विज्ञापन