{"_id":"5b6377214f1c1ba33e8b4cfe","slug":"nhai-projects-will-not-stop-sbi-to-provide-25-000-crore-long-term-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुकेंगी एनएचएआई की परियोजनाएं, एसबीआई देगा 25,000 करोड़ का कर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नहीं रुकेंगी एनएचएआई की परियोजनाएं, एसबीआई देगा 25,000 करोड़ का कर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Aug 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजनाओं के लिए फिलहाल पैसे की कोई तंगी नहीं होगी क्योंकि वह 25,000 करोड़ रुपये का दीर्घकालीन ऋण लेने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से आज करार करने वाली है।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, एनएचएआई को मिलने वाले इस ऋण की अवधि 10 वर्षों की होगी, जबकि भुगतान के लिए तीन साल की मोरेटोरियम अवधि होगी। किसी एक संस्था से एनएचएआई को मिलने वाला यह सबसे बड़ा कर्ज होगा। मंत्रालय के मुताबिक, इस बारे में दोनों संगठनों के बीच एक समझौता शुक्रवार को होगा। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग, नौवहन, नदी विकास तथा गंगा पुनरुद्धार मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एनएचएआई ने बैंकों से 25,000 करोड़ रुपये के वित्त पोषण के लिए ईओआई मंगाया था। इसी के आलोक में एसबीआई ने पूरी रकम उपलब्ध कराने का ऑफर दिया। यह एक अनसिक्योर्ड लोन होगा, जिस पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग (एमसीएलआर) पर आधारित ब्याज दर देय होगा। 31 मार्च, 2019 तक ऋण की पूरी राशि एनएचएआई को दे दी जाएगी। इस ऋण का भुगतान शुरुआती तीन साल में कुछ भी नहीं करना होगा। उसके बाद 14 छमाही किस्तों में भुगतान शुरू हो जाएगा। एनएचएआई चाहे तो बीच में कभी भी पूरी राशि का भुगतान कर सकता है, वह भी बना रिपेमेंट पेनाल्टी के।
विज्ञापन