फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHAI contractor Patel infrastructure creates world record by laying maximum amount of concrete in 24 hours

एनएचएआई के ठेकेदार ने 24 घंटे में कंक्रीट की सबसे लंबी सड़क बिछाने का बनाया विश्व रिकॉर्ड 

Thu, 04 Feb 2021 01:07 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 04 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
NHAI contractor Patel infrastructure creates world record by laying maximum amount of concrete in 24 hours
दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना - फोटो : twitter

एनएचएआई के एक ठेकेदार ने चार लेन के राजमार्ग खंड के निर्माण में 24 घंटे में 2,580 मीटर लंबी कंक्रीट की सड़क (पीक्यूसी) बिछाने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, एनएचएआई के ठेकेदार पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे परियोजना पर चार लेन के एक खंड पर 2,580 मीटर (करीब 10.32 लेन किलोमीटर) कंक्रीट सड़क बनाने की शुरुआत एक फरवरी 2021 को सुबह 8 बजे की और अगले दिन सुबह 8 बजे इस लक्ष्य को पूरा कर लिया।
विज्ञापन


इस काम में 18.75 मीटर चौड़ाई के साथ करीब 48,711 वर्ग मीटर एरिया में कंक्रीट की सड़क बिछाने के लिए 24 घंटे का समय लगा। इस दौरान 24 घंटे में कंक्रीट 14,613 घन मीटर कंक्रीट (सीमेंट-गिट्टी-रेत) के प्रयोग का रिकॉर्ड भी बना। इस कारनामे को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में मान्यता दी गई है। इस काम को ऑटोमेटिक कंक्रीट बिछाने की मशीन से किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष 2020-21 में सरकार ने अप्रैल 2020 से 15 जनवरी 2021 के बीच 28.16 किलोमीटर प्रतिदिन की गति से कुल 8,196 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया है।


इस अवधि के दौरान पिछले वित्त वर्ष में 26.11 किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से कुल 7,573 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों का निर्माण किया गया था। मंत्रालय को उम्मीद है कि इसी गति से सड़कों का निर्माण होने पर 31 मार्च 2021 तक 11,000 किलोमीटर निर्माण के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed