फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NGT:unscientific approach cause for chaos in Ganga

गंगा की बुरी स्थिति के लिए अवैज्ञानिक दृष्टिकोण जिम्मेदार : एनजीटी    

Mon, 24 Oct 2016 04:46 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 04:46 AM IST
विज्ञापन
NGT:unscientific approach cause for chaos in Ganga
- फोटो : Getty images
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कहा है कि खराब योजना और अवैज्ञानिक दृष्टिकोण के कारण गंगा की हालत बुरी है। गंगा के बारे में सूचनाओं के अभाव पर चिंता जताते हुए ट्रिब्यूनल ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से उद्योग और किस तरह के निर्माण कार्य से निकलने वाले पानी से नदी दूषित हो रही है।
विज्ञापन


एनजीटी चेयरपर्सन जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि मूल सवाल यह है कि नदी या शहर किसी की सफाई की कोई कार्ययोजना है तो सबसे पहले उस कार्ययोजना को स्वीकार करना होगा। खराब योजना, अवैज्ञानिक दृष्टिकोण और भविष्य को लेकर अनुमान के अभाव के कारण गंगा की यह स्थिति है।
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया कि वह यह बताए कि फेज-1 के खंड बी में स्थित उद्योग, डायरेक्टरेट ऑफ इंडस्ट्री के पास पंजीकृत हैं या नहीं और क्या उन्हें उद्योग चलाने की अनुमति दी गई है। ट्रिब्यूनल ने गंगा की सफाई का काम कई खंडों में बांट रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले फेज में गोमुख से हरिद्वार तक, इसी फेज के खंड बी में हरिद्वार से उन्नाव तक, उन्नाव से यूपी सीमा तक, यूपी सीमा से झारखंड तक और झारखंड से बंगाल की खाड़ी तक नदी को साफ करना है। पीठ ने कहा कि हरिद्वार से उन्नाव के बीच चमड़ा उद्योग गंगा में प्रदूषण का मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed