फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NGT notice four states including Center and UP for ban on firecrackers in Diwali

दिवाली में पटाखों पर प्रतिबंध के लिए केंद्र व यूपी समेत चार राज्यों को एनजीटी का नोटिस

Tue, 03 Nov 2020 02:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 03 Nov 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
NGT notice four states including Center and UP for ban on firecrackers in Diwali
NGT - फोटो : PTI

वायु प्रदूषण की हालत देखते हुए सात नवंबर से 30 नवंबर तक पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने सोमवार को केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एनजीटी ने पूछा है कि क्या लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के हित को देखते हुए पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इस बीच 14 नवंबर को दिवाली और 20 नवंबर को छठ पर्व है जिस दौरान पटाखे फोडे़ जाते हैं।

विज्ञापन


एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस एके गोयल की पीठ ने केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, दिल्ली पुलिस उपायुक्त के अलावा दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही एनजीटी ने वरिष्ठ अधिवक्ता राज पंजवानी और वकील शिबानी घोष को इस मामले में न्यायमित्र नियुक्त किया है।
विज्ञापन



एनजीटी इंडियन सोसायटी सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी नेटवर्क की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में एनसीआर में पटाखों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई थी। याचिका में दलील दी कि कोरोना महामारी के दौर में बेहद खराब वायु गुणवत्ता के कारण पटाखों पर रोक की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान का भी हवाला
याचिका में स्वास्थ्य मंत्रालय के उस बयान का हवाला दिया गया जिसमें स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि दिवाली के दौरान दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के मामले बढ़ेंगे। मंत्रालय ने कहा था कि इस दौरान दिल्ली में दैनिक मामले मौजूदा 5,000 की दर से बढ़कर 15,000 हो सकते हैं।

ग्रीन पटाखे भी समाधान नहीं
याचिकाकर्ता ने दलील दी कि मौजूदा स्थिति में ग्रीन पटाखे भी समाधान नहीं हो सकते। इनसे निकलने वाला धुआं भी घुटन का कारण बन सकता है और इससे गैस चैंबर जैसी स्थिति बन सकती है। यदि ऐसा हुआ तो दृश्यता कम होने के साथ साथ लोगों का दम घुटने जैसी स्थिति होने की भी संभावना है।


राजस्थान ने लगाई पटाखा बिक्री पर रोक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी। सीएम ने कहा कि कोविड-19 मरीजों की राहत और लोगों को प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। साथ ही बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed