फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NGT instructions to CPCB to strengthen the infrastructure of laboratories

एनजीटी ने सीपीसीबी को प्रयोगशालाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने का दिया निर्देश

Thu, 27 Aug 2020 04:08 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 27 Aug 2020 04:08 AM IST
विज्ञापन
NGT instructions to CPCB to strengthen the infrastructure of laboratories
एनजीटी - फोटो : फाइल फोटो

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रयोगशालाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया। एनजीटी ने कहा कि 23 राज्यों के प्रदूषण बोर्डो ने कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) जमा की है। इसमें उन्होंने बताया कि उद्योगों की पर्यावरण निगरानी के लिए उन्होंने तय मानकों के अनुरूप कार्रवाई की है।  

विज्ञापन


इसी तरह से बाकी के 12 राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आज से तीन माह के भीतर सीपीसीबी को एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा कर सकते हैं। एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस एके गोयल की पीठ ने कहा, सीपीसीबी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड निगरानी और अन्य संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे प्रयोगशालाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए और कदम उठा सकती है।  
विज्ञापन


इसके साथ ही पीठ ने हरियाणा सरकार को फ्लोराइड दूषित और इससे प्रभावित लोगों को पीने योग्य पानी की उपलब्धता के  बारे में अवगत कराने को भी कहा। पीठ ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 31 दिसंबर तक आगे की कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं। पीठ ने सीपीसीबी को निर्देश दिए कि वह सभी रिपोर्ट को जमा कर सकती है और एक रिपोर्ट तैयार कर अगली तारीख से पहले ई-मेल के जरिये यह रिपोर्ट पीठ को जमा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीसीबी ने अधिकरण को बताया कि उसने बंगलूरू, भोपाल, कोलकाता, लखनऊ, शिलांग और वडोदरा में केंद्री प्रयोगशालाओं और क्षेत्रीय निदेशालय प्रयोगशालाओं की मजबूती के लिए रिपोर्ट तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ सीएस शर्मा की की सेवाएं ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed