फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NGT extends stay on environment ministry notification to modifying EIA conditions for construction projects

NGT: केंद्र सरकार को झटका, एनजीटी ने निर्माण परियोजनाओं पर पर्यावरण मंत्रालय की अधिसूचना पर रोक बढ़ाई

Mon, 26 Dec 2022 07:19 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 26 Dec 2022 07:19 PM IST
सार

पर्यवारण मंत्रालय ने निर्माण परियोजनाओं के लिए पर्यावरण प्रभाव आकलन की शर्तों में संशोधन करते हुए 14 नवंबर, 2018 को नई अधिसूचना जारी की थी और भवन या निर्माण परियोजनाओं के संबंध में स्थानीय निकायों को पर्यावरण से संबंधित परिस्थितियों का अनुपालन सुनिश्चित करने की शक्ति प्रदान की थी।

विज्ञापन
NGT extends stay on environment ministry notification to modifying EIA conditions for construction projects
NGT - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने निर्माण परियोजनाओं के संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की अधिसूचना पर रोक बढ़ा दी है। मंत्रालय ने पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) की शर्तों में संशोधन करते हुए 14 नवंबर, 2018 को नई अधिसूचना जारी की थी। जिसके मुताबिक, केंद्र सरकार ने 20,000 वर्ग मीटर से 50,000 वर्ग मीटर तक क्षेत्र पर भवन या निर्माण परियोजनाओं के संबंध में नगर पालिकाओं, विकास प्राधिकरणों और जिला पंचायतों सहित स्थानीय निकायों को पर्यावरण से संबंधित परिस्थितियों का अनुपालन सुनिश्चित करने की शक्ति प्रदान की थी।

विज्ञापन


इसके अलावा सरकार ने इन स्थानीय निकायों को 20,000 वर्ग मीटर से 1,50,000 वर्ग मीटर तक के क्षेत्र वाले औद्योगिक शेड, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के संबंध में भवन निर्माण की अनुमति और कब्जा प्रमाण पत्र देने की शक्ति भी प्रदान की थी। सरकार के इस आदेश को एनजीटी में चुनौती दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि संशोधित ईआईए सतत विकास और एहतियाती सिद्धांतों के खिलाफ है, जिसमें राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एसईआईएए) को मूल्यांकन की जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस एके गोयल की पीठ ने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय को नोटिस जारी करने के बाद ट्रिब्यूनल ने दिसंबर 2018 में अधिसूचना पर रोक लगा दी और आगे की कार्यवाही स्थगित कर दी गई, क्योंकि यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट में भी विचाराधानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed